फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांपाला

सांपाला

Fri, 29 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
सांपाला
दो भाइयों पर हमला, पिस्तौल चोक होने से नहीं चल पायी गोली
विज्ञापन

-भाग कर बचाई जान, गैंगवार से लोगों में भय का माहौल, पुलिस भी पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
गांव कारोर में आपसी रंजिश के चलते दो भाइयों पर विरोधी गुट ने हमले की तैयारी कर रखी थी। लेकिन पिस्तौल चोक होने के कारण गोली नहीं चल पाई। दोनों भाइयों ने भाग कर अपनी जान बचा ली। लेकिन इस घटना से पिछले काफी दिनों से शांत बैठी गैंगवार ने फिर से लोगों में भय का माहौल बना दिया है। शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार कारौर गांव में रमेश छिप्पी व छाज्जु परिवार के बीच कई सालों से रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों में चल रही रंजिश के चलते खेत में एक बार फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार को छाज्जु पक्ष के आनंद व उसका भाई धर्मपाल और उसकी पत्नी राजबाला कारौर से चुलियाणा रोड पर स्थित खेतों में पानी दे रहे थे। इसी दौरान पहले से ही ईख के खेत में घात लगाए बैठे विकास, संदीप, नीतिश व विकास मिलकर आनंद के खेत में पहुंचे और पिस्तौल निकाल कर धर्मपाल पर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल चोक हो जाने से गोली नहीं चल पाई। इसके बाद चारों युवकों ने धर्मपाल को घेर लिया। शोर मचाने पर आनंद व धर्मपाल की पत्नी राजबाला मौके पर पहुंची। चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना सांपला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपराध जांच शाखा वन व टू की टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की। सांपला पुलिस ने आनंद की शिकायत पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जा चुकी हैं 15 लोगों की जानें
बताया जा रहा है कि गांव में इन दो पक्षों में चल रही रंजिश के चलते अब तक 15 से अधिक लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं और तत्कालीन आईजी वी कामराजा ने गैंगवार को कम करने के लिए गांव में अस्थाई रूप से चौकी भी बनाई थी। जिसके बाद से कोई वारदात नहीं हुई थी। लेकिन एक बार फिर दोनों पक्षों के आमने सामने हो जाने पर गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

फोटो संख्या 2 - गैंगवार हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed