फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्मार्ट सिटी के लिए स्वच्छता अभियान 2018

स्मार्ट सिटी के लिए स्वच्छता अभियान 2018

Wed, 27 Dec 2017 02:49 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए स्वच्छता अभियान 2018
स्मार्ट सिटी के लिए लोगों की शरण में आया नगर निगम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जन शरणम गच्छामि अथार्थ जनता की शरण में जाओ। रोहतक शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम अब इसी ध्येय वाक्य पर चल पड़ा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों को चंदा कर दुकानों के बाहर कूड़ा डालने के लिए नीला व हरा डस्टबिन रखना चाहिए। कुछ व्यापारी इसके लिए आगे आए हैं। अगर बाजारों में डस्टबिन नहीं मिले तो स्वच्छता रैंकिंग में 150 नंबर कट जाएंगे।
स्वच्छता अभियान 2018 चार जनवरी से शुरू होगा। देश के अंदर 400 शहरों का एक साथ केंद्रीय टीमें 31 मार्च तक सर्वेक्षण करेंगी। टीम किसी भी दिन रोहतक आ सकती हैं। कम से कम तीन टीमों को रोहतक आना है। इसके लिए निगम प्रशासन ने आमजन का सहयोग मांगा है। क्योंकि सर्वेक्षण में टीम पब्लिक से सवाल कर सकती है। यह भी जाना जाएगा कि कितने लोगों को स्वच्छता अभियान के बार में पता है। पब्लिक फीडबैक के भी निगम को 1400 अंक मिलेेंगे। ऐसे में निगम ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


डेयरी प्रधान ने खरीदे 1 लाख के डस्टबिन
निगम अधिकारियों ने बताया कि बड़े-बड़े व्यापारी नेताओं के सहयोग के बिना स्मार्ट सिटी का सपना पूरा नहीं हो सकता। डेयरी एसोसिएशन के प्रधान एवं व्यापारी नेता राजू सहगल ने 1 लाख के डस्टबिन खरीदे हैं, जो बाजारों में लगाए जाएंगे। वहीं, प्रताप चौक बाजार के प्रधान अशोक गुलाटी ने 50 डस्टबिन खरीदकर बाजार में लगवाए हैं। शहर में 52 तो मार्केट एसोसिएशन हैं। अगर सभी प्रधान आगे आएं तो कामयाबी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद पति सड़क पर, डाउनलोड कराई एप
वहीं, पार्षदों से निगम ने सहयोग मांगा है। वार्ड नंबर 14 की महिला पार्षद नीरा भटनागर के पति एवं पूर्व पार्षद नरोतामल भटनागर ने मंगलवार को चौक पर आते-जाते युवाओं को रोककर स्वच्छ भारत-स्वच्छ मैप डाउनलोड कराई। इसमें सक्षम युवा अभियान से जुड़े युवक व युवतियों का सहयोग लिया जा रहा है।


निगम द्वारा हर घर व दुकान के बाहर हरे व नीले रंग के डस्टबिन लगाना संभव नहीं है। डेयरी प्रधान राजू सहगल और व्यापारी नेता अशोक गुलाटी की तरह बड़े व्यापारी व कारोबार सहयोग करें, ताकि रोहतक शहर स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल कर सके।

कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम


राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारी शहर को सुंदर बनाने के लिए आगे आएं। पालिका बाजार के व्यापारी से बातचीत कर वे खुद योजना बना रहे हैं। राजनीति से ऊपर उठकर प्रयास करने होंगे।
गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार एसोसिएशन

एक नजर में रोहतक शहर
जनसंख्या 5.12 लाख
मार्केट 52
कमर्शियल यूनिट 25 हजार
रेजिडेंशियल यूनिट 1.50 लाख
निगम वार्ड 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed