फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टिटौली में वितमंत्री को दिखाए काले झंडे, भीड़ ने किया घेराव

टिटौली में वितमंत्री को दिखाए काले झंडे, भीड़ ने किया घेराव

Sun, 20 Aug 2017 02:59 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
टिटौली में वितमंत्री को दिखाए काले झंडे, भीड़ ने किया घेराव
टिटौली गांव में वित्तमंत्री को दिखाए काले झंडे, भीड़ ने किया घेराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/लाखनमाजरा।
टिटौली गांव में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी का घेराव किया। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को संभाला। ग्रामीणों का कहना था कि आरक्षण आंदोलन में बंद जेलों में युवाओं को तत्काल रिहा कराया जाए। हालांकि इस घटना के बाद भी वित्तमंत्री ने गांव के लोगों से मुलाकात की।
जिला परिषद सदस्य संजय कुंडू के स्कूल में शनिवार को मां बेरी वाली वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया था। मुख्यातिथि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु दोपहर के समय शिविर का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम से निकलते समय कुछ ग्रामीण आयोजन स्थल के बाहर काले झंडे लेकर आ गए और वित्तमंत्री का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। यहां तक महिलाएं भी काली चुन्नी और कपड़े लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि वित्तमंत्री की वजह से जाट आरक्षण आंदोलन के मामले में युवा जेल में बंद हैं। युवाओं की रिहाई को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने वित्तमंत्री की गाड़ी को घेर लिया। इस पर सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल लोगों को वहां से हटाकर माहौल को शांत किया। घटना को लेकर कुछ लोगों में तनाव का माहौल भी बन गया था। सूत्रों की मानें तो ग्रामीणों के विरोध की जानकारी खुफिया विभाग को पहले ही मिल चुकी थी। उन्होंने सुबह ही आला अधिकारियों को अलर्ट भी कर दिया था। इसके बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन फिर भी यह घटना हो गई।
विज्ञापन


जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है सरकार : वित्तमंत्री
रोहतक। रक्तदान के शुभारंभ पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा दान कोई नहीं है। इसीलिए लोगों को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय में वित्त प्रबंधन में जो कमियां रही है उन्हें भाजपा ने जिम्मेदारी से ठीक किया है। विपक्ष का कोई भी व्यक्ति विकास कार्यों को लेकर बहस कर सकता है। उसके लिए मैं हर समय तैयार हूं। भाजपा ने समय-समय पर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का प्रयास किया है। युवाओं को रोजगार भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर में भाग लेने वालों को बैज लेकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री ने ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही निजी कोष से गांव में यज्ञशाला और खेल सुविधा के लिए भगत सिंह यूथ क्लब ब्रह्मणवास को दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। शिविर में 200 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर बाबा कालीदास महाराज, जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धर्मबीर हुड्डा, राजेंद्र वाल्मीकि, विजय लाढौत, पार्षद जसबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले वित्तमंत्री
कार्यक्रम के आयोजक और एक पक्ष के बीच कुछ विवाद चल रहा है। इसी वजह से दूसरे पक्ष के लोग प्रदर्शन कर मामले को नया रंग देना चाहते थे। ग्रामीणों में मेरे प्रति कोई नाराजगी नहीं थी। घटना के बाद भी मैं गांव में काफी देर रुका और गणमान्य लोगों से बातचीत की। जो महिला इसमें शामिल थी वह जाट समाज की भी नहीं बताई गई।

- कैप्टन अभिमन्यु, वित्तमंत्री

यह बोले आयोजक
पार्षद संजय कुंडू ने कहना कि कुछ लोग रंजिश के तहत ऐसा करना चाहते थे। ऐसे लोगों का समाज से कोई सरोकार नहीं है वह भाईचारे को बिगाड़ने चाहते थे। वित्तमंत्री से इन लोगों को कोई शिकायत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed