फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टीचर के तबादले पर फूटा गुस्सा, स्कूल पर ताला जड़ा

टीचर के तबादले पर फूटा गुस्सा, स्कूल पर ताला जड़ा

Sat, 19 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
टीचर के तबादले पर फूटा गुस्सा, स्कूल पर ताला जड़ा
अंग्रेजी के टीचर के तबादले पर फूटा गुस्सा, स्कूल पर ताला जड़ा
विज्ञापन

भिवानी
अंग्रेजी के एक अध्यापक की ट्रांसफर के विरोध में देवराला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया। गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी की। लगभग दो घंटे स्कूल पर ताला लटका रहा। छात्र-छात्राओं ने यहां से स्थानांतरित होकर गए अंग्रेजी अध्यापक को दोबारा बुलाने की मांग की।
शुक्रवार सुबह आठ बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 11 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी विषय के अध्यापक के तबादले के विरोध में स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद छात्र और छात्राएं गेट के बाहर धरने पर बैठ गईं। बच्चों ने खूब नारे लगाए। काफी देर तक बच्चों ने हंगामा किया। इस दौरान गांव के प्रमुख लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे उन्हीं अध्यापक से अंग्रेजी पढ़ना चाहते हैं। इसलिए वे चाहते हैं कि स्थानांतरित होकर गए अध्यापक को वापस बुलाया जाए। बच्चों ने लगभग दो घंटे तक गेट पर ताला लगाए रखा। जिला पार्षद सिलोचना पोटलिया, बीडीसी प्रतिनिधि लाला गामड़ी, पूर्णमल पंच, मातूराम पायल, जगबीर गामड़ी आदि गणमान्य लोग स्कूल पहुंचे और बच्चों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल प्राचार्य श्रीभगवान ने बच्चों से बात की। बच्चों को बताया कि अंग्रेजी की सीनियर टीचर को यहां रखा गया है और जूनियर टीचर का तबादला हुआ है और अंग्रेजी के अध्यापक के ट्रांसफर का निर्णय सरकार का है। लंबी जद्दोजहद के बाद करीब पौने 10 बजे बच्चों ने ताला खोला और पढ़ाई सुचारु रूप से चल सकी।

--
वर्जन ....
बच्चों को समझाया दिया गया है। उन्हें सीनियर टीचर अंग्रेजी पढ़ाएंगी। ज्यादातर बच्चों ने तालाबंदी के लिए माफी मांग ली है और कुछ बच्चों के अभिभावकों को स्कूल में बुलाया गया है। बच्चों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
श्रीभगवान, प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed