फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रधानी में साइकिल ने भरी रफ्तार, कटी पतंग और डूबा सूरज

प्रधानी में साइकिल ने भरी रफ्तार, कटी पतंग और डूबा सूरज

Fri, 18 Aug 2017 02:07 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानी में साइकिल ने भरी रफ्तार, कटी पतंग और डूबा सूरज
प्रधानी में साइकिल ने भरी रफ्तार, कटी पतंग और डूबा सूरज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट सभा के चुनाव में पूर्व प्रधान दिवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी रहे तत्कालीन प्रधान मेजर चंद्र सिंह को एक वोट से हराकर चौधर कब्जा ली। दिवान का चुनाव चिह्न साइकिल और मेजर चंद्र सिंह का चुनाव चिह्न पतंग था। वहीं उपप्रधान और महासचिव के पद पर भी इन्हीं के पैनल ने बाजी मारी, जबकि सहसचिव और कोषाध्यक्ष पर मेजर चंद्र सिंह पैनल के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर ली। हालांकि प्रधान पद के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह अपने पूरे पैनल के साथ हार गए।
जाट भवन में चुनाव अधिकारी बीएस हुड्डा की देखरेख में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक चली चुनाव प्रक्रिया में कुल 105 कॉलेजियम सदस्यों में से 103 सदस्यों ने मतदान किया। शाम चार बजे के बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रधान पद पर पूर्व प्रधान रह चुके दिवान सिंह ने 42 वोट लेकर चौधर कब्जा ली। उनके प्रतिद्वंद्वी तत्कालीन प्रधान मेजर चंद्र सिंह 41 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरे प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह को मात्र 20 वोट ही मिल सके। उपप्रधान पद पर भी दिवान सिंह के पैनल के प्रत्याशी जोगेंद्र नांदल ने 38 वोट लेकर बाजी मार ली। इसी पैनल के प्रत्याशी जयवीर ढुल ने 38 वोट लेकर महासचिव का पद कब्जा लिया। सहसचिव पद पर मेजर चंद्र सिंह पैनल के रमेश कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर भी इसी पैनल के राय सिंह लोहचब ने जीत हासिल की। इन सबके बीच बिजेंद्र सिंह के पूरे पैनल को हार का सामना करना पड़ा। प्रधान पद के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह समेत उनके पैनल का एक भी प्रत्याशी जीत नहीं सका।
विज्ञापन


यह थे पैनल
- दिवान सिंह पैनल में जोगेंद्र नांदल, जयवीर सिंह ढुल, राजेंद्र मलिक और राजवीर सिंह दहिया शामिल थे। इनका चुनाव चिह्न साइकिल था।
- पतंग के चिह्न पर चुनाव लड़ रहे मेजर चंद्र सिंह के पैनल में मेधाव्रत शास्त्री, देवेंद्र मलिक, रमेश कुमार मोर और राय सिंह लोहचब थे।
- इसी तरह बिजेंद्र सिंह के पैनल में कलम सिंह नेहरा, सुभाष सांगवान, दिलावर सिंह फौगाट और हरि सिंह मलिक शामिल थे। इनका चुनाव चिह्न उगता सूरज था।

तीन साल बाद दिवान सिंह को फिर मिली चौधर
नवनिर्वाचित प्रधान दिवान सिंह पहले भी जाट सभा के चौधर पर काबिज रह चुके हैं। 2008 से 2014 के बीच में वह दो योजना तक प्रधान रहे। अब तीन साल बाद उन्हें एक बार फिर सभा की प्रधानी करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसा रहा चुनाव परिणाम
प्रधान
प्रत्याशी वोट
दिवान सिंह- 42
मेजर चंद्र सिंह - 41
बिजेंद्र सिंह - 20

उपप्रधान
प्रत्याशी वोट
जोगेंद्र नांदल - 38
मेधव्रत शास्त्री - 34
कलम सिंह नेहरा - 31

प्रत्याशी वोट
महासचिव
जयवीर सिंह ढुल - 38
देवेंद्र मलिक - 35
सुभाष सांगवान - 30

प्रत्याशी वोट
सहसचिव
रमेश कुमार मोर - 44
राजेंद्र मलिक - 39
दिलावर सिंह फौगाट - 19

प्रत्याशी वोट
कोषाध्यक्ष
राय सिंह लोहचब - 42
राजवीर सिंह दहिया - 34
हरि सिंह मलिक - 25
- चुनाव में कुल 105 कॉलेजियम सदस्य थे, जिसमें से 103 सदस्यों ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed