{"_id":"5991eff54f1c1b752d8b464a","slug":"101502736373-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने एक समुदाय के युवक के बाल-दाढ़ी काटने की कोशिश, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने एक समुदाय के युवक के बाल-दाढ़ी काटने की कोशिश, रिपोर्ट
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने एक समुदाय के युवक के बाल-दाढ़ी काटने की कोशिश, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मुखर्जी पार्क कॉलोनी से कोल्ड ड्रिंक्स के लिए जा रहे एक समुदाय के युवक को लिफ्ट देकर दो अज्ञात युवकों ने उसकी दाढ़ी-बाल काटने की कोशिश की। इस बीच पीड़ित दोनों को धक्के देकर भागा और शोर मचाया। इधर, युवक का शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भागे। बाद में युवक ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ युवक की धार्मिक भावनाएं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुखर्जी पार्क निवासी प्रिंस ने शहर जगाधरी पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स पीने के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसे बाइक पर लिफ्ट दे दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक उसे पुराना छछरौली रोड पर ले गए और एकांत पाकर बाइक रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने सेविंग का सामान उस्तरा और कैंची निकाल ली। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके सिर और दाढ़ी के बाल काटने की कोशिश करने लगे। इस बीच उसने शोर मचा दिया और आरोपियों को धक्का देकर भागा। इसी बीच शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। उसने सूचना परिजनों को दी, उनके पहुंचने पर आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना शहर जगाधरी के अंतर्गत बुड़िया गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी एएसआई संतोख सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित युवक की ओर से बताए गए हुलिए के हिसाब से अज्ञात युवकों की तलाश जारी है।