फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हाईटेक होंगे डाकिए, आपकी डाक की सूचना तुरंत पहुंचेगी डाकघर

हाईटेक होंगे डाकिए, आपकी डाक की सूचना तुरंत पहुंचेगी डाकघर

Fri, 28 Jul 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
हाईटेक होंगे डाकिए, आपकी डाक की सूचना तुरंत पहुंचेगी डाकघर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए अब डाकघर और डाकिए हाईटेक होने जा रहे हैं। आपको मिलने वाली डाक या पार्सल की डिलीवरी सूचना उसी समय मुख्य डाकघर में पहुंच जाएगी। इसके लिए सभी डाकियों को एक हैंड डिवाइस दी जाएगी। मोबाइल की तरह काम करने वाली इस डिवाइस से ही आपके डिजिटल हस्ताक्षर लिए जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें जीपीएस लगा होगा, जो डाकिए की सटीक लोकेशन डाकघर तक पहुंचाता रहेगा। इससे पारदर्शिता के साथ ही समय की भी बचत होगी।

रोहतक के मुख्य डाकघर के प्रवर पोस्टमास्टर एसके मान ने बताया कि इस नई डिवाइस की समझ के लिए 24 से 26 जुलाई तक डाकघरों के अधिकारियों को इंजीनियरों ने ट्रेनिंग भी दी है। 27 से 29 जुलाई तक सभी डाकियों और कर्मचारियों को इससे अवगत कराया जाएगा। एक महीने के अंदर ही सभी जगह पर इसका प्रयोग शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसका फायदा गांव के क्षेत्रों में अधिक होगा, जहां डाकियों के काम में पारदर्शिता बढ़ेगी। डिवाइस चार्जिंग के लिए 200 से अधिक गांवों में सोलर सिस्टम भी लगवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रुपयों और चिट्ठी के लेनदेन में कई बार दिक्कतें आतीं थी। घर में किसी के नहीं होने या मनी आर्डर पर हस्ताक्षर करने में डाकिए पर सवाल उठाए जाते थे। अब इसमें भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके घर से लेकर जाएंगे डाक, नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज
निजी कंपनियों की तर्ज पर डाकघर ने भी घर से डाक लेने की योजना को अमलीजामा पहना दिया है। र्माई फ्रैंड योजना के तहत अब डाकिया आपके घर से ही डाक या मनी आर्डर लेकर जाएंगे। इसकी शुरुआत सितंबर माह से हो जाएगी।

पार्सल डिलीवरी के साथ ही आपके पास आएगा मैसेज
आपको मिलने वाले पार्सल को डाकिया डिवाइस से ऑनलाइन सर्वर पर अपडेट कर देगा। इसकी सूचना तुरंत डाकघर पहुंचते ही आपके पास भी उसी समय डिलीवरी का मेसेज आ जाएगा।

जीपीएस से रखी जाएगी डाकियों पर नजर
कई बार यह देखने में आता है कि डाकिया समय पर डाक नहीं पहुंचाता। इसके लिए उसके पास तमाम बहाने होते हैं। कई मौकों पर वह बिना गए किसी के घर में नहीं होने की बात भी कह देता था। अब ऑनलाइन सिस्टम हो जाने से उसके पास कोई चारा नहीं बचेगा। डाकघर से उठाए जानेे वाले तमाम पार्सल का दिन और समय नोट हो जाएगा।


इसके बाद फील्ड पर गए डाकिए की लोकेशन डिवाइस में लगे जीपीएस से सीधे अकाउंट ऑफिस में दर्ज होगी। नई टेक्नोलॉजी से उसके काम में पारदर्शिता के साथ ही लोगों की डाक लेट होने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed