{"_id":"596e5b8d4f1c1b382f8b45bc","slug":"101500404621-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने धान की फसल पर चलाया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने धान की फसल पर चलाया ट्रैक्टर
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने धान की फसल पर चलाया ट्रैक्टर
चरखी दादरी। दो दिन पहले गांव घिकाड़ा में हुई आठ गांवों की पंचायत में धान रोपाई पर प्रतिबंध, बिजली-पानी की चोरी रोकने के फैसले पर ग्रामीणों ने मंगलवार को सहमति जताई है। पंचायत के फैसले के समर्थन में 15 किसानों ने लगभग 50 एकड़ में ट्रैक्टर चलाकर धान की फसल को नष्ट कर दिया है।
गौरतलब हो कि गांव में करीब 50 एकड़ में किसानों ने पंचायती फैसले की अवमानना करते हुए धान की रोपाई कर दी थी। दो दिन पहले हुई पंचायत में कुछ लोगों ने धान पर प्रतिबंध लगाए जाने के पंचायत के इस फैसले पर एतराज जताया था। पंचायत ने इन लोगों का दो दिन में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। मंगलवार को दो दिन का समय पूरा होने से पहले ही धान की रोपाई करने वाले इन किसानों ने पंचायत के फैसले पर अपनी सहमति जता दी है। सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि जिन किसानों ने धान की रोपाई कर रखी थी वे अब पंचायत के फैसले से सहमत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 किसानों ने ट्रैक्टर के माध्यम से 50 एकड़ में रोपित की गई धान की फसल उखाड़ दिए हैं। सांगवान खाप चालीस के प्रधान सोमबीर सांगवान, सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई व अन्य सरपंचों की मौजूदगी में पंचायत के फैसले पर इन किसानों ने सहमति जता दी है।
सहमति पर सरपंच ने जताया आभार
गांव घिकाड़ा सरपंच सोमेश ने उन सभी किसानों का आभार जताया है जिन्होंने पंचायत का फैसला मानते हुए धान की फसल न रोपित करने पर सहमति जताई है। सोमेश ने बताया कि धान की खेती से बिजली-पानी की चोरी होती है। इसकी वजह से नहर की अंतिम टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। जिससे कई गांवों को तो समय पर पीने का पानी भी नहीं मिल पाता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गांव घिकाड़ा में सांगवान खाप प्रधान सोमवीर सांगवान, खाप सचिव नरसिंह सांगवान, प्रदीप नंबरदार की मौजूदगी में गत रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया था। सरंपच सोमेश ने बताया कि जल बचाओ, बिजली बचाओ को लेकर भी मुहिम चलाई जाएगी।