{"_id":"596931074f1c1b9c4c8b4655","slug":"101500066055-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास गोयल को मिली संस्था की चौधर, ड्रा से चमकी डॉ. गर्ग की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास गोयल को मिली संस्था की चौधर, ड्रा से चमकी डॉ. गर्ग की किस्मत
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास गोयल को मिली संस्था की चौधर, ड्रा से चमकी डॉ. गर्ग की किस्मत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। विवादों में घिरी वैश्य संस्था की चौधर की जंग में आखिरकार विकास गोयल पैनल ने बाजी मार ली। विकास गोयल पैनल की तरफ से चार पदाधिकारियों ने जीत हासिल की। इस सबके बीच अनिल आर्य पैनल का सुपड़ा साफ हो गया। वहीं, नवीन जैन पैनल की तरफ से महासचिव पद का चुनाव लड़ रहे डॉ. चंद्र गर्ग को ड्रा के माध्यम से जीत जरूर मिल गई। अनिल आर्य पैनल की तरफ से एक भी पदाधिकारी जीत के द्वार तक नहीं पहुंच सका।
वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। चुनावी मैदान में तीन पैनल किस्मत आजमा रहे थे। इसमें विकास गोयल, अनिल आर्य और नवीन जैन पैनल शामिल थे। तीनों पैनल अपनी-अपनी मजबूती का दावा कर रहे थे। शाम चार बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद जो परिणाम सामने आया उसे देखकर सभी हतप्रभ रह गए। पूर्व प्रधान मनमोहन गोयल गुट का समर्थन प्राप्त विकास गोयल पैनल को एकतरफा जीत हासिल हुई। विकास गोयल ने प्रतिद्वंद्वी नवीन जैन को तीन वोट से हराकर चौधर कब्जा ली। इसी तरह विकास गोयल पैनल से ही उप प्रधान संजय सिंघल ने एक वोट, सहसचिव कैलाश जैन गर्ग ने पांच और कोषाध्यक्ष पवन कुमार खरकिया ने 27 वोटों से जीत हासिल की। महासचिव पद पर विकास गोयल पैनल की तरफ से चुनाव लड़ रहे विवेक गोयल की किस्मत ने साथ नहीं दिया। विवेक गोयल और नवीन जैन पैनल के डॉ. चंद्र गर्ग को 42-42 वोट मिले। ऐसे में ड्रा के माध्यम से दोनों का चुनाव कराया गया। इसमें डॉ. चंद्र गर्ग ने बाजी मार ली। अनिल आर्य पैनल का एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका। इसी तरह गवर्निंग बॉडी के 16 सदस्यों के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें सभी की निगाहें कॉलेजियम का चुनाव हारने के बावजूद चुनाव लड़ रहे मुन्नीलाल गर्ग पर थी। चुनाव में उन्होंने भी जीत हासिल कर ली। गवर्निंग बॉडी के 12 सदस्यों को वोटिंग के माध्यम से जीत मिली, जबकि चार सदस्यों को टोस से विजेता चुना गया। परिणाम की घोषणा होते ही हारने वाले पैनल वहां से मायूस होकर निकल लिए, जबकि विकास गोयल पैनल ने जीत का जश्न मनाया।
तीन पैनल, तीन वोट और तीन साल की चौधर
संस्था के चुनाव में इस बार कई नए समीकरण बने। पहली बार कॉलेजियम का चुनाव हारने वाले मुन्नीलाल गर्ग को जीत मिली तो वहीं चुनावी मैदान में तीन पैनल आमने-सामने थे। तीन पैनलों के बीच विकास गोयल ने तीन वोट अधिक लेकर संस्था की चौधर कब्जा ली। प्रधान पद के तीनों उम्मीदवारों को मिले वोटों में भी तीन का ही अंतर रहा। विकास गोयल को तीन साल के लिए संस्था की चौधर मिली।
विज्ञापन
पहली बार हारे हुए कॉलेजियम बने गवर्निंग बॉडी के सदस्य
संस्था के चुनाव को लेकर भले ही कितने भी विवाद हुए हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ा मुद्दा कॉलेजियम का चुनाव हारने के बाद भी गवर्निंग बॉडी के सदस्य का चुनाव लड़ रहे मुन्नीलाल गर्ग थे। संस्था के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब हार मिलने के बाद भी गवर्निंग बॉडी का चुनाव लड़ा गया और जीत भी हासिल हुई। हालांकि संस्था के कई आजीवन सदस्यों ने सोसायटी रजिस्ट्रार से लेकर चुनाव अधिकारी तक को शिकायत की, लेकिन संविधान का हवाला देते हुए चुनाव अधिकारी ने उन्हें चुनाव लड़ने की छूट दे दी थी। अब देखना यह है कि पहली बार इस तरह की जीत को कितने लोग हजम कर पाते हैं या फिर नहीं।
मौके पर ही दे दिए गए प्रमाण पत्र
चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद सभी विजेताओं को मौके पर ही प्रमाण पत्र दे दिए गए। हालांकि गवर्निंग बॉडी के जो सदस्य बचे हैं वह सोसायटी कार्यालय से जाकर प्रमाण पत्र ले सकते हैं। साथ ही परिणाम की घोषणा करने के बाद उसे सोसायटी रजिस्ट्रार के पास भी भेज दिया गया है।
प्रधान
1. विकास गोयल, 38 (मनमोहन गोयल गुट)
2. नवीन जैन, 35 (नवीन जैन पैनल)
3. अनिल आर्य, 32 (अनिल आर्य पैनल)
उप प्रधान
1. संजय सिंघल, 45 (विकास गोयल पैनल)
2. नरेश गुप्ता, 44 (नवीन जैन पैनल)
3. अंकित गुप्ता, 16 (अनिल आर्य पैनल)
महासचिव
1. डॉ. चंद्र गर्ग, 42 (नवीन जैन पैनल)
2. विवेक गोयल, 42 (विकास गोयल पैनल)
3. अजय गुप्ता, 21 (अनिल आर्य पैनल)
सहसचिव
1. कैलाश जैन, 41 (विकास गोयल पैनल)
2. राहुल जैन, 36 (नवीन जैन पैनल)
3. अंकित बंसल, 28 (अनिल आर्य पैनल)
कोषाध्यक्ष
1. पवन कुमार खरकिया, 61 (विकास गोयल पैनल)
2. राजीव गर्ग, 34 (नवीन जैन पैनल)
3. नितिन बंसल, 10 (अनिल आर्य पैनल)
गवर्निंग बॉडी के सदस्यों में इन्हें मिली जीत
1. आदीश जैन - 5
2. आनंद जैन - 4
3. आनंद कुमार - 5
4. अनिल कुमार बंसल - 5
5. मदनलाल गोयल - 5
6. मनीष जैन - 5
7. मुन्नीलाल गर्ग - 5
8. राधेश्याम गर्ग - 5
9. राधेश्याम गुप्ता - 5
10. राजेश जिंदल - 6
11. राजेश नवल - 5
12. रामधन - 4
13. संजय कुमार सिंघल - 6
14. संजीव गोयल - 5
15. सन्नी गोयल - 4
16. विकास गोयल - 4
इन्हें मिली हार
17. अनिल बंसल - 3
18. मनीष बंसल - 3
19. प्रमोद गर्ग - 4
20. प्रमोद गुप्ता - 3
21. सनत कुमार बिंदल - 1
22. संदीप गुप्ता - 0
23. सौरभ गोयल - 0
24. सुभाष गुप्ता - 4
25. सुरेश मित्तल - 3
26. सुशील कुमार गुप्ता - 2
27. उमेश गोयल - 2
28. विनय गर्ग - 0
29. विनोद कुमार गोयल - 1