फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   700 गज जमीनी के लिए चले फरसे-कुल्हाड़ी, छह घायल

700 गज जमीनी के लिए चले फरसे-कुल्हाड़ी, छह घायल

Wed, 12 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
700 गज जमीनी के लिए चले फरसे-कुल्हाड़ी,  छह घायल
700 गज जमीनी के लिए चले फरसे-कुल्हाड़ी, एक ही परिवार के छह घायल
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव रावलधी में 700 गज जमीन के लिए मंगलवार दोपहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर कुल्हाड़ी और फरसे चले। भिड़ंत में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल पक्ष ने हमलावर पक्ष पर पहले पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने प्राथमिक सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए है।
गांव रावलधी में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों कहासुनी हो गई। इससे पहले भी इन दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। मंगलवार को कहासुनी के बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस से कर दी। आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बाद पीड़ित पक्ष अपने घर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के कुछ लोग कुल्हाड़ी और फरसे लेकर वहां पहुंच गए। पीड़ित पक्ष ने बताया कि वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक ही पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों में सुरेश कुमार (55), कुलताज (50), अनिल कुमार(42), वर्षीय विजय कुमार(45), पुरुषोत्तम(28) और पवन कुमार(25) शामिल हैं। हमले के दौरान हुए शोर को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होेंने बीच-बचाव किया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा गया। चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

40 साल पहले खरीदी जमीन को लेकर चल रहा हैविवाद
अस्पताल में उपचाराधीन कुलताज ने बताया कि उन्होंने करीब 40 साल पहले गांव निवासी एक व्यक्ति से 700 गज का प्लॉट खरीदा था। इसके बाद उन्होंने यहां मकान बना लिया। इसमें वे कई सालों से रह रहे हैं। कुलजात ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनकी जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। घायल ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। मंगलवार दोपहर को भी हमले से पहले कहासुनी हुई थी। तब ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शांत करवा दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने सदर थाना पुलिस से की थी। शिकायत देने के बाद वे घर पहुंचे तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी और फरसे लेकर उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना हमारे पास आ चुकी है। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए है। जांच अधिकारी उपचाराधीनों के बयान दर्ज करेगा और इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
प्रेम सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed