फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बात कर रहे चार दोस्तों को बस ने कुचला, तीन की मौत

बात कर रहे चार दोस्तों को बस ने कुचला, तीन की मौत

Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बात कर रहे चार दोस्तों को बस ने कुचला, तीन की मौत
बस ने बात कर रहे चार दोस्तों को कुचला, तीन की मौत
विज्ञापन

- एनएच-73 पर हरीपुर मोड़ के पास हुआ हादसा, एक गंभीर
- दो और स्थानों पर हुए हादसों में भी गई दो की जान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एनएच 73 पर हरीपुर मोड़ के पास गुरुवार सुबह जगाधरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे बात कर रहे चार दोस्तों को कुचल दिया। भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गए। इनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद वहां जुटे लोग घायलों को सिविल अस्पताल ले गए, यहां एक और को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी युवक को रेफर कर दिया। उसका परिजन शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। वहीं दो अन्य हादसों में दो की जान चली गई।
यूपी के जिला सहारनपुर के गांव जंजाल का रहने वाला सतबीर (20), अकबरपुर निवासी रिंकू (21) गांव कैल में किराए के मकान में रहते थे। वह कैल निवासी राजन और रोहित (17) के साथ शादियों में हलवाई का काम करते थे। इधर, गुरुवार सुबह सतबीर और रिंकू एनएच 73 (अंबाला जगाधरी रोड) पर कैल से जगाधरी की ओर आ रहे थे। नेशनल हाईवे पर हरीपुर मोड़ पर जब वे पहुंचे तो पीछे से बाइक से कैल निवासी रोहित और राजन भी आ गए। चारों हरिपुर मोड़ पर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान जगाधरी की ओर से तेज गति से आई पंजाब रोडवेज की बस ने चारों को टक्कर मार दी। बुरी तरह कुचले जाने से सतबीर और रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित-राजन बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पहुंचे आसपास के लोग घायलों को जगाधरी सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने रोहित को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं राजन की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि, वहां पहुंचे परिजन उसे शहर के ही निजी अस्पताल लेकर चले गए। यहां आईसीयू में उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लगा जाम
नेशनल हाईवे पर चार दोस्तों को कुचलने के बाद पंजाब रोडवेज बस का चालक मौके से बस समेत भाग गया। इस बीच वहां भीड़ लग गई। सड़क पर दो दोस्तों के शव पड़े रहने और भीड़ की वजह से जाम लग गया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। वहीं हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक कर जाम को खुलवाया। करीब एक घंटे तक लगे जाम से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed