Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10,103 cases settled in National Lok Adalat, claims worth over Rs 9 crore resolved

Rohtak News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 10103 मामले, 9 करोड़ से अधिक राशि के दावों का समाधान

Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
10,103 cases settled in National Lok Adalat, claims worth over Rs 9 crore resolved
रेवाड़ी न्यायिक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। शनिवार को जिला न्यायालय रेवाड़ी, उपमंडल न्यायालय बावल एवं कोसली में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत एवं प्री-लोक अदालतों के माध्यम से प्री-लिटिगेशन तथा न्यायालयों में लंबित कुल 10103 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया।
इन मामलों में दावों एवं विवादों से संबंधित लगभग 9 करोड़ 6 लाख 65 हजार 538 रुपये की राशि का समाधान किया गया। रेवाड़ी न्यायालय में लगभग 8 से 10 वर्षों से विचाराधीन कई पुराने मामलों का भी लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया गया।
रेवाड़ी में आयोजित लोक अदालत की विभिन्न बेंचों की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पाल, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रदीप चौधरी, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अर्चना, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आकाश सरोहा तथा आदित्य सैनी द्वारा की गई।
विज्ञापन

उपमंडल न्यायालय कोसली में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निशा तथा बावल में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बेंचों ने मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत में चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, दीवानी एवं पारिवारिक विवादों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का मौके पर ही सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया।
लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वाधवा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. रेनू सोलखे की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

-------
न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम: सचिव
इस अवसर पर डीएलएसए सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि लोक अदालत आमजन को त्वरित, सरल एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होने के साथ-साथ पक्षकारों के समय एवं धन की भी बचत होती है। उन्होंने लोक अदालत में सहयोग देने वाले न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की।

रेवाड़ी न्यायिक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत। स्रोत : प्रशासन

रेवाड़ी न्यायिक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed