फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   100% vaccination in Kiloi, Paksma, Bhaloth and Meham

किलोई, पाकस्मा, भालौठ व महम में शत प्रतिशत टीकाकरण

Tue, 19 Oct 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
100% vaccination in Kiloi, Paksma, Bhaloth and Meham
कोरोना से चल रहे संघर्ष में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि है जिले के तीन गांव व महम के शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण होना। अब विभाग को जिले के दूसरे गांवों में भी शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना है।
विज्ञापन

महामारी से जिले की आबादी को सुरक्षित रखने लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान चलाए हुए है। इसके तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में अब तक 81.6 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 34 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई गई है। विभाग का पहला लक्ष्य पहली डोज का शत प्रतिशत हासिल करना है। इसके बाद शत प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसी कड़ी में विभाग ने किलोई, पाकस्मा, भालौठ व महम शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

5814 लोगों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में टीकाकरण अभियान चलाया। इसके तहत 5814 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 3122 को पहली व 2692 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 921796 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है। इनमें से 4,95,985 महिलाएं व 4,25,668 पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां लगेगी वैक्सीन
जिले में मंगलवार को भी वैक्सीनेशन ड्राइव जारी रहेगी। इसके तहत आंबेडकर पार्क झज्जर रोड व शहीद रवींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट कमला नगर में टीकाकरण होगा। यहां कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है। इसके लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना जरूरी है।
कोविशील्ड के प्रति रुझान
टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता आ रही है। इसके चलते टीकाकरण कराने वालों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। जिले में ज्यादातर लोगों को रुझान कोविशील्ड के प्रति है। यही वजह है कि अब तक जिले में हुए कुल टीकाकरण में से 793271 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई है। शेष 128525 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई है। टीकाकरण कराने वालों में युवा सबसे आगे हैं। आयु वर्ग 18 से 44 में सबसे अधिक 527254 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इसके बाद 45 से 60 वर्ष के वर्ग में 217796 व 60 से अधिक आयु वर्ग में 176746 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

स्वास्थ्य विभाग कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान चलाए हुए है। इसके तहत किलोई, पाकस्मा, भालौठ व महम शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो गया है। यह विभाग की बड़ी उपलब्धि है। अब शेष गांवों व शहरी क्षेत्रों में भी यह लक्ष्य हासिल करना है।
- डॉ. अनिलजीत सिंह त्रेहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed