फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   100% scholarship will be given to meritorious students

Rohtak News: मेधावी छात्रों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप दी जाएगी

Mon, 27 Nov 2023 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
100% scholarship will be given to meritorious students
रोहतक। जसिया में छोटूराम जयंती समारोह के अवसर पर छोटूराम धाम के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह ने कहा कि छोटूराम धाम की एक बिल्डिंग में विदेश जाने वाले बच्चों के लिए आईलेट्स और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के सेंटर का उद्घाटन कनाडा से आए दीपक फौगाट और छोटूराम धाम के संस्थापक यशपाल मलिक ने किया।
विज्ञापन

छोटूराम धाम में इसके अलावा हर तरह की कोचिंग के लिए मेधावी छात्रों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप दी जाएगी। बलिदान स्थल के साथ इतिहास शोध संस्थान, लाइब्रेरी, ऑडोटोरियम, स्पोर्ट्स स्टेडियम, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बिजनेस सेंटर और टेक्निकल एजुकेशन भी दी जाएगी। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि आंदोलन रणनीति तैयार करने के लिए दो दिसंबर को दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला नांगलोई दिल्ली में हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं से आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रभारी आजाद लठवाल, प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष जयभगवान डबास, राष्ट्रीय महासचिव एवम प्रवक्ता मास्टर रोहतास हुड्डा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मास्टर जयभगवान डबास, उत्तरप्रदेश से बीएस अहलावत, मध्यप्रदेश से लक्ष्मीनारायण गौरा, विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, कैप्टन रामकरण दलाल जींद, सुरेंद्र मलिक पानीपत, धर्मवीर राठी गुरुग्राम, बलवान सुंडा हिसार, नागलोई जाट सभा के प्रधान दयानंद देशवाल, सत्यप्रकाश गुलिया झज्जर, हरज्ञान मलिक सोनीपत, हजारीलाल लंबोरा रेवाड़ी, विद्यानंद दादरी और शमशेर सिंह कैथल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में ये प्रस्ताव हुए पास
देश के जाटों को केंद्रीय स्तर पर और हरियाणा के जाट को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण मिलने तक आंदोलन विभिन्न रूप में जारी रहेगा।
हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार सभी केस की वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
हरियाणा सरकार तत्काल आरक्षण के दौरान चयनित हुए युवाओं को ईबीपीजी आवेदक की तरह नौकरी दे।
सभी राज्य सरकारों व केंद्र सरकार से मांग की गई है कि जाट महापुरुषों के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए और महान क्रांतिकारी निर्वासित सरकार के पहले राष्ट्रपति राजा महेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed