फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   100 people returned from foreign travel, no infected found in 60 samples

विदेश यात्रा से लौटे 100 लोग, 60 सैंपल में नहीं मिला कोई संक्रमित

Tue, 07 Dec 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
100 people returned from foreign travel, no infected found in 60 samples
संजय कुमार
विज्ञापन

रोहतक। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं। जिले में अभी तक पिछले 10 दिन में 100 के करीब नागरिक विदेश यात्रा कर लौट चुके हैं। इनमें से 60 की सैंपल जांच रिपोर्ट भी आ गई है और सभी निगेटिव पाए गए हैं। अभी तक जिले में दुबई व कनाडा से ही यात्री आए हैं। जिले में अभी तक साउथ अफ्रीका व हाई रिस्क वाले देशों से कोई नहीं आया है। विदेश से आने वाले यात्रियों को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया गया है।
1722 लोगों के लिए सैंपल, इनमें 18 विदेश से लौटे
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को भांपते हुए 1722 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भरे हैं। इनमें से अधिकांश सैंपल स्कूलों से हैं। वहीं इनमें 18 सैंपल विदेश से आने वाले यात्रियों के हैं, जोकि सोमवार को लिए गए हैं। विभाग विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को उनके रिकॉर्ड के अनुसार तलाश कर सैंपल जांच के लिए एकत्रित कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है कि अभी तक कोई यात्री हाई रिस्क वाले देश से नहीं आया है। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों के सैंपल लेकर उन्हें अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन किया जा रहा है। इन यात्रियों का एक सप्ताह बाद फिर सैंपल लिया जाएगा और जब इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो ही इन्हें बाहर घूमने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन का नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विदेश यात्रा से लौटे यात्रियों को निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य है। यदि कोई इस नियम को तोड़ता है तो पुलिस प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगी। इसके लिए कोई सामान्य नागरिक भी ऐसे व्यक्ति की सूचना पुलिस को दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। विदेश से आने वाले 18 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सभी विदेश से आने वाले यात्रियों को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। यदि कोई बाहर घूमता है तो उसकी शिकायत पुलिस को दी जा सकती है। विभाग एक सप्ताह बाद फिर जांच करेगा और जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।
- डॉ. तरुण मधुर, पब्लिक हेल्थ मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed