फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   100 capable youth engaged in linking property ID with PPP, soon 500 more will be taken

पीपीपी से प्रॉपर्टी आईडी जोड़ने में लगे 100 सक्षम युवा, जल्द 500 और लगेंगे

Sun, 08 May 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
100 capable youth engaged in linking property ID with PPP, soon 500 more will be taken
नगर निगम ने प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। फिलहाल 100 सक्षम युवाओं को घर-घर जाकर प्रॉपर्टी आईडी जोड़ने के काम में लगाया गया। जल्द ही 500 और को लगाया जाएगा, जिसकी मांग प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने न सिर्फ योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया है, बल्कि इसे प्रॉपर्टी आईडी से भी जोड़ने के आदेश दिए हैं। इसके चलते नगर निगम प्रशासन को करीब 3.09 लाख प्रॉपर्टी को परिवार पहचान पत्र से जोड़ना है। निगम के जोनल टेक्स अधिकारी अंकित गुलिया ने बताया कि निगम प्रशासन ने फिलहाल 100 सक्षम युवाओं को घर-घर जाकर प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के लिए लगाया है। यह काम जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए निगम 500 और सक्षम युवाओं को जोड़ेगा, जिसके लिए प्रशासन से मांग की गई है। नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया परिवार पहचान पत्र को प्रॉपर्टी आईडी से जोड़ना अति महत्वपूर्ण कार्य है। निगम की सभी स्कीमों के साथ परिवार पहचान पत्र जोड़ा जा रहा है। सक्षम युवाओं को भी लगाया है। यह कार्य नागरिक सुविधा केंद्र के काउंटर नंबर आठ एवं दस पर भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed