{"_id":"61574ca48ebc3e0a296680f1","slug":"10-people-arrested-for-betting-on-farm-house-rohtak-news-rtk62575061","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस पर सट्टा खेलते 10 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म हाउस पर सट्टा खेलते 10 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जयंती देवी मंदिर के समीप स्वर्ग आश्रम के साथ सटे एक राजनीतिक दल से जुड़े रहे नेता दिनेश शर्मा के फार्म हाउस पर शुक्रवार देर शाम सीआईए ने छापा मारा। पुलिस ने 10 लोगों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा। उनके कब्जे से जुए की एक लाख 50 हजार 200 रुपये की राशि भी बरामद हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार स्वर्ग आश्रम के साथ सटकर दिनेश शर्मा का फार्म हाउस है। वह दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच का जिला प्रधान भी है। दिनेश शर्मा चुनाव के दौरान एक राजनीतिक दल के कार्यालय सचिव तक रहे हैं। सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्म हाउस पर कुछ लोग सट्टे का मोटा धंधा करते हैं। शाम करीब 5.30 बजे कि सीआईए एसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआई अशोक, एसआई सिंदरपाल आदि की टीम में मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर 10 लोगों को ताश के द्वारा जुआ खेलते हुए काबू कर लिया। पकड़े गए लोगों में मकान मालिक दिनेश शर्मा, डाहौला निवासी राममेहर डाहौला, हकीकत नगर निवासी हिमांशु, करनाल जिले के असंध निवासी जगतार सिंह, जींद निवासी राकेश, चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अशोक, पटियाला चौक निवासी महावीर, कानून को मोहल्ला निवासी राजकुमार, सुभाष नगर निवासी सुनील, स्टीम नंबर 19 के मनोज शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल एक लाख पचास हजार 200 रुपये की नकदी व 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कि दिनेश शर्मा अपने फार्म हाउस के चौबारे पर पिछले काफी समय से जुआ व सट्टे का काम कर रहा था। इसकी सूचना किसी मुखबिर ने पुलिस के आला अधिकारियों को दी। सीआईए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।