फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Robbery at petrol pump in Narnaul

नारनौल में पेट्रोल पंप पर लूट: सामने आई सीसीटीवी फुटेज, सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर निकाले 50 हजार

Sun, 22 Feb 2026 01:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 01:11 PM IST
सार

पेट्रोल पंप संचालक रतनलाल ने बताया कि छिल्लर किसान सेवा केंद्र के नाम से उसका दनचोली में पेट्रोल पंप है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक पैदल पेट्रोल पंप पर आया। जिसने पंप पर मौजूद सेल्समैन लालचंद की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। 

विज्ञापन
Robbery at petrol pump in Narnaul
पेट्रोल पंप पर लूट - फोटो : संवाद

विस्तार

निजामपुर क्षेत्र के दनचोली में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 50 हजार की नकदी लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी पैदल पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में आता दिखाई दे रहा है, उसने मुंह पर मास्क भी लगा रखा था। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


शनिवार रात की घटना 
 
पेट्रोल पंप संचालक रतनलाल ने बताया कि छिल्लर किसान सेवा केंद्र के नाम से उसका दनचोली में पेट्रोल पंप है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक पैदल पेट्रोल पंप पर आया। जिसने पंप पर मौजूद सेल्समैन लालचंद की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 

इसके बाद वह पंप के ऑफिस के अंदर सेल्समैन को लेकर  गया, साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी ऑफिस के लॉकर में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। वहीं, सेल्समैन ने आरोपी के जाने के बाद पेट्रोल पंप मालिक को घटना की सूचना दी। पेट्रोल पंप मालिक ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed