{"_id":"6a01a2d55f8bcef72b04a517","slug":"roadways-bus-overturned-in-jind-accident-in-haryana-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सड़क हादसा: जींद में पलटी रोडवेज की बस, कई लोग घायल; सड़क किनारे दीवार में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सड़क हादसा: जींद में पलटी रोडवेज की बस, कई लोग घायल; सड़क किनारे दीवार में घुसी
Mon, 11 May 2026 03:05 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 11 May 2026 03:05 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में रोडवेज बस के पलटने की जानकारी है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है।
विज्ञापन
हादसे की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की एक बस सोमवार दोपहर हरियल चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 8 से 10 यात्रियों को चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर में हरियाणा रोडवेज की पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस नंबर HR 68 B 7955 पंचकूला से हिसार की ओर जा रही थी। जब बस नरवाना के हरियल चौक के पास पहुंची तो अचानक सामने एक स्कूटी सवार आ गया। चालक ने स्कूटी सवार को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए अंदर जाकर पलट गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन