फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rice Millers stuck 200 million

राइस मिलर्स के दो सौ करोड़ अटके

Sun, 08 Sep 2013 12:25 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 08 Sep 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rice Millers stuck 200 million
हरियाणा में केंद्र सरकार की ओर से एक क्विंटल धान की एवज में चावल के भुगतान के लिए दी गई एक प्रतिशत की छूट का मिलर्स को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत प्रदेश भर के मिलर्स की लगभग 200 करोड़ रुपये की राशि फंस गई है। इसका मुख्य कारण वर्ष 2007-08 में किसानों को दिए गए बोनस की राशि को लेकर मांगे जा रहे कागजात हैं।

मिलर्स का कहना है कि यह डीएफएससी एवं एफसीआई के बीच का आपसी मामला है। यदि उनका भुगतान नहीं किया गया तो वे न्यायालय की शरण लेंगे।

केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2007-08 में बोनस दिया गया था। इसमें किसानों को मिलर्स के माध्यम से भुगतान किया गया था।

मिलर्स का कहना है कि उन्होंने सरकारी नियमानुसार अधिकारियों को भुगतान के आवश्यक कागजात सौंप दिए थे।

लेकिन इसके लिए अब उन्हें परेशान किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलर्स को एक क्विंटल धान की मिलिंग के बदले दिए जाने वाले 67 प्रतिशत चावल में से एक प्रतिशत की छूट दी गई है।
विज्ञापन


 इसके हिसाब से प्रदेश भर के मिलर्स का लगभग 200 करोड़ रुपया बनता है। इसका भुगतान किया जाना है।
कैथल राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगे राम खुरानिया ने कहा कि मिलर्स को सरकार द्वारा दिए गए ड्रायर्स की छूट के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके लिए अधिकारी बोनस के लिए आवश्यक कागजात मांग रहे हैं। जबकि वे ये कागजात हरियाणा सरकार के नियमानुसार पहले ही जमा करवा चुके हैं।

 यदि कोई विवाद है तो एफसीआई और प्रदेश सरकार के बीच का है। इसमें मिलर्स को बेवजह घसीटा जा रहा है।

यदि मिलर्स का शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया तो मिलर्स इस मामले में न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed