फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   zomato worker murdered, police hands empty

जोमैटो कर्मी की हत्या, पुलिस के हाथ खाली

Wed, 19 Jan 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
zomato worker murdered, police hands empty
रेवाड़ी। अंसल टाउनशिप के गेट के पास रविवार की रात में जोमैटो कर्मचारी की हुई हत्या के बाद पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर हैं। इधर, मिली जानकारी के अनुुसार बदमाशों ने जो पर्स मृतक से छीनी है, उसमें सात हजार रुपये भी थे। मामले में मृतक महेन्द्र सिंह के जीजा जयपाल ने मॉडल टाउन थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सात हजार रुपये होने की बात बताई है।
विज्ञापन

जोमैटो कर्मी महेन्द्र रविवार को किसी ग्राहक को खाना डिलिवरी करने गया था। इसी बीच सेक्टर-19 स्थित अंसल टाउनशिप के गेट पर बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के जीजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया है कि महेंद्र की हत्या लूट के लिए की गई है। शुरूआत में हत्या का कारण सामने नहीं आया था, लेकिन अब साफ हो गया है। सीआईए समेत पुलिस की 3 टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

मृतक का मोबाइल पहुंचाएगा हत्यारों तक
महेंद्र सिंह हत्याकांड में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी राजेश कुमार ने तीन टीमें गठित की हैं। सीआईए के अलावा मॉडल टाउन पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस महेंद्र सिंह के मोबाइल के जरिए बदमाशों की तलाश कर रही है। इसके अलावा अंसल टाउनशिप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली गई है, जिससे उस रात बाइपास से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के घर रहकर करता था डिलिवरी ब्वॉय का काम
पलवल जिले के गांव हुड़िथल निवासी 30 वर्षीय महेंद्र सिंह 3 माह से रेवाड़ी में अपनी बहन के घर दुर्गा कॉलोनी में रहकर यहां फूड सप्लाई का काम करने वाली जोमैटो कंपनी में बतौर डिलिवरी ब्वॉय कार्यरत था। रविवार की रात करीब 10 बजे वह शहर के सेक्टर-19 स्थित अंसल टाउनशिप में ऑडर देने गया था। तभी टाउनशिप के गेट पर अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed