फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   zomato worker going to supply food shot dead

खाना सप्लाई करने जा रहे जोमैटो कर्मी की गोली मारकर की हत्या

Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
zomato worker going to supply food shot dead
एक निजी अस्पताल में घायल अवस्था में महेंद्र। - फोटो : Rewari
अंसल टाउनशिप के गेट पर रविवार की रात को खाना सप्लाई करने जार रहे जोमैटो कर्मी को किसी ने गोली मार दी। वह गंभीर हाल में गेट पास ही पड़ा रहा। इसी बीच उधर से गुजर रहे एक राहगीर की उस पर नजर पड़ी। उसने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निकट के अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। जोमैटो कर्मी का पर्स और मोबाइल फोन मौके से गायब मिला है। उधर, वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने लूट के इरादे से बदमाशों द्वारा वारदात करने की बात कही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से मृतक महेंद्र सिंह (30) जिला पलवल के गांव हुडिथल का रहने वाला था। वह वर्तमान में शहर की दुर्गा कॉलोनी में किराये पर रहता था। पुलिस के अनुसार रविवार की रात को वह खाना लेकर डिलिवरी करने अंसल टाउनशिप में गया था। इसी दौरान टाउनशिप के गेट के पास किसी ने उसको गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर गेट के पास पड़ा था। इसी बीच किसी राहगीर ने महेंद्र को घायल हालत में पड़ा देखा। इसपर उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पेट में गोली लगी हुई थी और उसका पर्स व मोबाइल भी मौके से गायब मिले हैं। युवक की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सफदरजंग में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। महेंद्र के बैग में खाना मिला है। वह खाना डिलिवरी करने ही अंसल टाउनशिप में जा रहा था। माडल टाउन थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस के अलावा सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गोली का एक खाली खोल भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे
अंसल गेट पर रविवार की रात साढ़े 10 बजे जोमैटो कर्मी को गोली मारने की खबर लगते ही डीएसपी मोहम्मद जमाल व एसपी राजेश कुमार वारदात स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर जांच पड़ताल की। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार इस दौरान उन्हें कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित
डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि जोमैटो कर्मी हत्याकांड की जांच के लिए सीआईए के साथ दो अन्य टीमें भी गठित कर दी गई हैं। सभी टीमें वारदात की जांच में जुटी चुकी हैं। संदेह वाले लोगों की पुलिस ने सूची बनाई है। जल्द ही दबिश शुरू कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
इससे पहले भी हो चुकी है लूट
-20 सितंबर 2021 : राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव लांबा निवासी श्रवण कुमार से हाईवे पर बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर मोबाइल, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, चार एटीएम कार्ड लूट लिए थे।
26 सितंबर 2021 : गांव डुगरवास निवासी दीपक से साहबी पर बदमाशों ने चाकू के बल पर मोबाइल, पर्स व नकदी लूटी।
27 सितंबर 2021 : दिल्ली के छतरपुर निवासी उदित असवाल को वेगनआर कार में सवार चार लोगों ने गुरुग्राम तक के लिए लिफ्ट देकर पिस्तौल दिखाकर मारपीट कर उनका मोबाइल, सोने की अंगूठी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड छीन लिए थे। आरोपियों ने उदित के एटीएम कार्ड से बैंक खाते से 35 हजार रुपये भी निकाल लिए थे।
6 अक्तूबर 2021 : नंदरामपुर बास रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी में भारत फाइनेंस कंपनी के शाखा मैनेजर से दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके टेबल में रखे हुए 7.40 लाख रुपये लूट ले गए।
3 अक्तूबर 2021 : कंवाली बस स्टैंड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा व एटीएम बूथ तथा उसके लगती दो दुकानें के दीवार तोड़कर एटीएम कक्ष में पहुंच गए। बदमाशों ने एटीएम की कैश-ट्रे को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।
3 अक्तूबर 2021 : शहर के भाड़ावास रोड पर खरीददारी करने के बहाने से आए बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकानदार के सिर पर हथोड़ी से हमला कर 20 हजार की नकदी ले गए।
10 अक्तूबर 2021 : शहर के बाईपास पर झज्जर के मदाना खुर्द निवासी मोहित कुमार से तीन युवकों ने बाइक छीनी।
-4 जनवरी 2022 : रेवाड़ी में अज्ञात बदमाश फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख बीस हजार की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। कर्मचारी रिकवरी का काम करता है जो रूटीन की किस्तों को लेकर लौट रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

अंसल टाउन के पास जोमैटो कर्मी हत्या हुई है। यह हत्या लूट के इरादे से करने के लिए प्रतीत हो रही है। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। संदेह वाले लोगों की सूची बनाई गई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मोहम्मद जमाल, डीएसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed