{"_id":"6112c1878ebc3e742741abda","slug":"youth-took-out-fury-march-in-kosli-rewari-news-rtk6205835180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में युवाओं ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में युवाओं ने निकाला रोष मार्च
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
कोसली में तहसीलदार जितेंद्र को ज्ञापन देते अभ्यर्थी।
- फोटो : Rewari
Link Copied
कोसली। कोसली क्षेत्र के सैकड़ों युवक और युवतियों ने एकत्र होकर हाथों में बैनर लेकर जुलूस निकाला। उन्होंने कोसली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह से पेपर लीक होने से उनका न केवल मनोबल टूट रहा है, बल्कि उनके मां-बाप की गाढ़ी कमाई भी व्यर्थ जा रही है। उन्होंने मांग की है कि इस पर कड़ाई से संज्ञान लेते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए भी कड़े प्रबंध किए जाएं। मंगलवार को कोसली में सैकड़ों की संख्या में युवक- युवतियों ने एकत्र होकर हाथों में बैनर लेकर बाजार से होते हुए पैदल मौन जुलूस निकाला। यह जुलूस कोसली मिनी सचिवालय में पहुंचा और वहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद छात्र-छात्राओं ने बताया कि वे कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करते हैं और हजारों रुपये फार्म आदि पर खर्च करते हैं। हजारों रुपये खर्च करके वह सात- आठ तारीख को भर्ती सेंटर पर पेपर देने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें पेपर रद्द होने का आदेश सुना दिया गया। इससे उन्हें गहरा धक्का लगा है। इस मौके पर सुरेंद्र, रविंद्र, धर्मेंद्र, ममता, पूजा व सविता आदि ने बताया कि वे दूरदराज के गांव से आकर शहर में कोचिंग इस आशा से करते हैं कि उन्हें नौकरी मिल जाए। मां-बाप मेहनत मजदूरी करके इसी आशा से पढ़ने भेजते हैं कि हमारे बच्चों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।