फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies due to high tension wires, one serious

युवक की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत, एक गंभीर

Thu, 30 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to high tension wires, one serious
गांव भाड़ावास में घरों की छत पर लगी रेलिंग के नजदीक से गुजर रहे नंगे तार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के कुतुबपुर स्थित सैनी मोहल्ला में वीरवार सुबह निर्माणाधीन मकान की छत पर कार्य कर रहा मजदूर व मकान मालिक का साला हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुतुबपुर के सैनी मोहल्ला निवासी सतीश ने अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया है। वीरवार सुबह मकान मालिक का साला राजस्थान के अलवर जिले के गांव मांढण निवासी करीब 29 वर्षीय पवन व एक मजदूर निर्माणाधीन मकान की छत पर कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा कि मजदूर के हाथ में कोई लोहे की चीज थी, जो मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों को छू गई। रॉड में करंट आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं मजदूर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। रामपुरा थाना पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

घरों के ऊपर से गुजर रहे तार बन रहे हादसों का कारण
बता दें कि जिले के गांवों व शहरी क्षेत्रों में कई स्थानों हाईटेंशन तार घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे हैं। जिसकी चपेट में आने से जिले में अभी तक 15 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटवाने के लिए कई बार लोगों ने प्रदर्शन भी किए हैं। उसके बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में 5 राष्ट्रीय पक्षियों की मौत
गांव भाड़ावास के पुराना मोहल्ले में 15 दिन में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की तारों पर बैठने के दौरान 16, 19, 23, 25 व 29 जुलाई को बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी हैं। ग्रामीण राकेश ने बताया कि घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों पर बैठने से करीब 15 मोरों की मौत हो चुकी है। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने बताया कि यहां हर वक्त बड़ा हादसा होने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed