फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workers demonstrating demands submitted memorandum to Chief Minister

कामगारों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

Thu, 30 Jul 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Workers demonstrating demands submitted memorandum to Chief Minister
शहर के नेहरू पार्क से प्रदर्शन कर सचिवालय जाते कामगार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर से संबंधित भवन निर्माण कारीगर मजदूर संघ से संबंधित कामगारों ने समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान कामरेड अमृतलाल की अध्यक्षता में वीरवार को नेहरू पार्क में बैठक की गई। बैठक के उपरांत सचिवालय तक प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार पर उनके साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

मजदूरों को नहीं मिले हैं पंजीकरण नंबर:
भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि लंबे समय से सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। मजदूरों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के बाद मिस्त्री और मजदूरों का अंशदान सरकार के खाते में जमा हो चुका है। लेकिन एक वर्ष का समय बीतने के बाद भी उनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ है और न ही मजदूरों को पंजीकरण नंबर मिले हैं। जनवरी 2020 के बाद शादी की कन्यादान राशि व मृतक मजदूरों को कोई लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 27 जुलाई को भवन निर्माण के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर और बोर्ड के अध्यक्ष से चंडीगढ़ में भी मुलाकात कर अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन की हड़ताल के बाद 9 को देंगे गिरफ्तारी:
सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 7 व 8 देशभर में स्कीम वर्कर आशा, मिड-डे मील और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल के बाद 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगी। बैठक के दौरान नोएडा गुरुकुल में महेंद्रगढ़ जिले के गांव दौंगड़ा अहीर की छात्रा मौत मामले में दोषियों को सख्त सजा की मांग की गई। 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस के पूर्व शहीद उद्यम सिंह को यूनियन के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर कामरेड बलराम, सीताराम प्रधान महेंद्रगढ़, अनिल आर्य पाल्हावास, सतबीर, परमजीत, धर्मेन्द्र, नंदलाल दौलताबाद, सुरेश चंद खंडोडा, सुखबीर, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, राजबीर, कविता, संतरा, देवकी व कैलाश आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed