{"_id":"32f479756a79ca5cb66b4d593a83b5fe","slug":"worker-drink-poisen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के अनुबंधित कर्मचारी ने खाया जहरीला पदार्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के अनुबंधित कर्मचारी ने खाया जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सिंचाई विभाग में अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारी को बुधवार देर शाम अपने ही विभाग के अधिकारी से मिलने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। कर्मचारी की पत्नी के अनुसार एक्सईएन से मिलने के बाद ही उसके पति ने जहर खाया है, जबकि विभागीय सूत्रों के अनुसार पीड़ित के मामले पर हल निकाला जा रहा था। फिलहाल तबियत बिगड़ने के बाद कर्मचारी को ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
धर्मबीर की पत्नी रितू ने बताय कि शाम के समय धर्मबीर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिलने गया था, इसके बाद ही उसने घर पर आकर स्प्रे (जहर) पी लिया तथा तबीयत बिगड़ गई। रितू के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर धर्मबीर को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजाआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।
---------------
यह है मामला
धर्मबीर सिंचाई विभाग के अनुबंध आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। धर्मबीर ने कुछ दिनों पहले सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ साजिश के तहत उसे हटाने का आरोप लगाया था। इसी के चलते धर्मबीर कई बार अपने बच्चों के साथ सचिवालय के बाहर धरने पर भी बैठ चुका है। सप्ताह पहले ही उपायुक्त के आदेश पर धर्मबीर को कोसली मेें लगाने की बात हुई थी।
विज्ञापन
----------
धर्मबीर सुबह ही मिला था। इसके बाद उसे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद उसने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसकी जांच कराई जा रही है।
-डॉ.यश गर्ग, उपायुक्त, जिला रेवाड़ी