फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   work suspended by advocate against Violence

वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड

Thu, 25 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 25 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
work suspended by advocate against Violence
जाट आंदोलन के दौरान भले ही ऐतिहासिक जिले रेवाड़ी में किसी तरह की हिंसा नहीं हुई हो, लेकिन आंदोलन के दौरान प्रदेश भर में हुए उपद्रव और जातीय संघर्ष का असर सीधे तौर पर हमारे जिले पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह आंदोलन के दौरान हुए जातीय संघर्ष में उपद्रव का ही असर रहा कि बृहस्पतिवार को जहां डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। वहीं शुक्रवार को पंजाबी मार्केट में भी पंजाबी समुदाय की दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में साफ है कि उपद्रव के दौरान हुए हिंसात्मक संघर्ष से अभी भी न रेवाड़ी उबरा है और न ही हरित प्रदेश हरियाणा।
विज्ञापन


वर्क सस्पेंड साथ, ज्ञापन सौंपे अलग-अलग
जिला न्यायालय के सभी वकीलों ने बृहस्पतिवार को जाट आंदोलन के दौरान हुए राज्य में उपद्रव के विरोध में वर्क सस्पेंड रखा। सभी वकीलों का वर्क सस्पेंड भले ही साथ में रहा हो, लेकिन शांति बहाल करने और केवल सही पीड़ितों को ही मुआवजा देने की मांग वकीलों के दोनों ही गुटों ने अलग-अलग की। जाट समुदाय के अधिवक्ताओं ने जहां उपायुक्त कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अन्य वकीलों ने प्रधान शमशेर यादव की अगुवाई में बाद में जाकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
निष्क्रिय अधिकारियों के साथ पीड़ितों को मिले मुआवजा
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान शमशेर यादव की अध्यक्षता में बार रूम में बैठक करने के बाद पचास के करीब वकील मिनी सेकेट्रेट पहुंचे। अधिवक्ताओं ने सौंपे गए ज्ञापन में राज्य में जहां हिंसात्मक गतिविधियां रहीं हैं वहां निष्क्रिय रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और वास्तविक पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की।

---------
जिले में शांति कमेटी गठित करने की मांग
बार एसोसिएशन के ही जाट समुदाय से जुड़े अधिवक्ताओं ने पहले ही अलग गुट बनाकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। एड. हवा सिंह जाट और बिजेंद्र धनखड़ के नेतृत्व में पहुंचे वकीलों ने आपसी भाईचारे में बिखराव को दूर करने और भविष्य में इस तरह की असंवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तर पर शांति कमेटियां गठित करने की मांग की। इसके साथ ही जिले में किसी तरह का जानमाल का नुकसान न होने देने के लिए जिला पुलिस व प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed