फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Work on installing white stripes on Delhi-Jaipur highway begins

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू

Fri, 22 Nov 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Work on installing white stripes on Delhi-Jaipur highway begins
फोटो: 11रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद अब हाईवे पर 20 किलोमीटर तक ग्रिल लगाई जाएगी और अवैध कट बंद किए जाएंगे।
धुंध शुरू होने के पहले सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं लगाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को 18 नवंबर के अंक में सड़कें खस्ताहाल, सफेद व पीली पट्टी गायब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और अब दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू करने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर रोजाना 70 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। रोड दुरुस्त होने के बाद से वाहनों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

सड़क के बीच में बनी सफेद पट्टी का संकेत लेन के भीतर रहने, सड़क के बीच टूटी हुई सफेद पट्टी का संकेत लेन बदलने, दो पीली लाइन का मतलब अपनी ही लेन में चलना है। कुछ जगहों पर गैप्स के साथ पीली लाइन दिखती है, तो आप दूसरे वाहनों को ओवरटेक कर सकते हैं। दाहिनी ओर की सफेद लाइन को कोहरे की रेखा कहा जाता है। दाहिनी ओर से सफेद लाइन को कोहरे की रेखा कहा जाता है जिसका इस्तेमाल कारों को धूमिल परिस्थितियों में अपनी लेन में रहने और पैदल चलने वालों को सड़क से दूर रहने में मदद करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
सफेद पट्टी लगा दी गई है। अब हाईवे पर 20 किलोमीटर तक ग्रिल लगाईं जाएगी। अवैध कट बंद हो जाएंगे। बाकी व्यवस्था को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-योगेश तिलक, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed