फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   women will celebrate teej today

महिलाएं आज मनाएंगी तीज पर्व, परंपराओं को जीवंत रखने को बच्चों के लिए घर में डाले झूले

Wed, 22 Jul 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
women will celebrate teej today
आधुनिक युग में अब धीरे-धीरे तीज के त्योहार पर भी बदलाव का असर साफ दिखता है। अब न तो महिलाओं की मंडलियां गीत गुनगुनाती नजर आती हैं और न ही झूले पड़ते हैं। कभी तीज का त्योहार दस दिन तक उत्सव के तौर पर मनाया जाता था। हालांकि आज शहर में युवाओं की ओर से पंतगबाजी भी की जाती है। शहर में घरों छतों पर युवाओं की ओर से पतंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता रहा है।
विज्ञापन

सावन के महीने में तीज का खास महत्व है। क्योंकि तीज के बाद त्योहार शुरू होते हैं। महिलाएं तीज की तैयारियां एक-एक महीना पहले शुरू करती थीं। घर में पकवान बनाने से लेकर सिंधारा देने की तैयारी होती थी। नई नवेली दुल्हन के लिए यह त्योहार खास होता था। महिलाएं दस दिन पहले से ही झूला झूलना शुरू कर देती थी, लेकिन अब झूले पेड़ों की बजाए घरों में डाले जाते हैं। अब सार्वजनिक रूप से पर्व न मनाकर केवल घर-परिवार या फिर मोहल्ले तक ही सीमट कर रह गए हैं। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं तथा व्रत भी रखती हैं। इस पर्व पर घेवर, फेनी और सेवईयों का प्रचलन अधिक है। तीज से एक दिन पहले बहनों और बहुओं को सिंधारा दिया जाता है। इसमें वस्त्र, सौभाग्य सामग्री, घेवर, फेनी, फल आदि झूल-पटरी शामिल होता है।
विज्ञापन

संकट के कारण नहीं लगेंगे ग्रामीण अंचल के मेले
कोरोना संकट के दौरान ग्रामीण आंचल में पर्व पर लगने वाले मेले एवं कुश्ती दंगलों का भी आयोजन नहीं होगा। इसके अलावा भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होने के चलते इस बार यह पर्व फीका रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व पर जिलाभर में कुश्ती दंगल, मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन होता था। लेकिन जिला में लगातार कोरोना संकट बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व होती थी तैयारी: सरिता देवी
शहर निवासी सरिता देवी ने बताया कि पहले एक माह पूर्व ही तीज पर्व की तैयारी शुरू हो जाती है। लेकिन सभी के पास समय का अभाव है जिसके आगे तीज त्योहार एक माह की बजाए एक दिन ही मनाए जाते हैं। छोटी बच्चियां व युवतियां प्रतिदिन झूला झूलने के साथ-साथ लोक गीत गाती थी।
तीज के झूले हुए गायब: सुशीला यादव
उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. खुशीराम की पत्नी सुशीला यादव ने बताया कि पहले एक सप्ताह पूर्व सुहागिनें हाथों में मेंहदी रचाती थी। पेड़ पर झूला डालकर महिला लोक गीत गाती थी। पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर झूला झूलती थी। लेकिन लेकिन अब हर चीज आधुनिक हो गई है।
निभाई जा रही हैं प्राचीन परंपराएं : डॉ. सुधा यादव
शहर के सेक्टर चार निवासी डॉ. सुधा यादव ने बताया कि प्राचीन परंपराएं अब भी जारी हैं। बस आधुनिकता के चलते इनका स्वरूप बदल गया है। पहले महिलाएं टोलियों में झूल झूलने जाती थी। लोक गीतों की धुन पर झूले का आनंद ही अलग था। लेकिन अब बच्चों के लिए घर में ही झूले डालने पड़ते हैं।
महिलाओं के लिए विशेष है यह पर्व: सुमनलता
सुमनलता ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संकट के दौरान शहर में तीज पर्व घरों में रहकर मनाएंगे। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए परिवार के साथ सुरक्षित रहते हुए पर्व मनाएंगे। कोरोना संकट के दौर में बाजारी खाना न खाकर घरों पर पकवान बनाएंगे। महिलाओं के लिए यह पर्व उमंगभरा है। धूमधाम से मनाएंगे पर्व
परिवार को रखें सुरक्षित: काजल वर्मा
शहर के सेक्टर चार निवासी काजल वर्मा ने बताया कि इस बार कोरोना संकट के पर्व की सभी तैयारी घर पर ही चल रही हैं। ब्यूटी पार्लरों में जाने की बजाए अधिकांश महिलाएं घरों पर ही सज संवरकर पर्व मनाएंगी। घर पर शुद्ध पकवान बनाकर परिवार को भी सुरक्षित रखना है।

कोरोना को ध्यान में रखकर मनाएंगे खुशियां: नूतन सिंह
शहर निवासी नूतन सिंह ने बताया कि इस बार कोरोना संकट खड़ा है। सभी महिलाएं अपने घरों पर परिजनों के साथ तीज पर्व मनाएंगी। कोरोना के दौरान अधिक भीड़ से बचते हुए अपने परिवार के साथ रहकर पर्व मनाएंगे। आधुनिकता की चकाचौंध में न रहते हुए पारंपरिक तरीके से पर्व मनाने का आनंद ही अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed