फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women need to be spiritually empowered: Nirmala

महिला को आत्मिक रूप से सशक्त होने की जरूरत : निर्मला

Sun, 09 Mar 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women need to be spiritually empowered: Nirmala
फोटो : 06कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते निर्मला साथ में अन्य महिलाएं। स्रोत : संस्
कोसली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा कोसली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला ने अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए निर्मला ने कहा कि महिला को हर प्रकार से सशक्त होने के साथ-साथ आत्मिक रूप से भी सशक्त होने की आवश्यकता है। वह केवल अध्यात्म से ही संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवर्तन केवल सृष्टि का नियम है जिस प्रकार सृष्टि में 6 ऋतुएं बदलती हैं। उसी प्रकार हमारी सोच संस्कार व कर्मों के माध्यम से परिवर्तित होती रहती हैं। यदि हमारे संस्कार अच्छे हैं, हम सामाजिक परिवर्तन के द्वारा देश व समाज को अच्छा बना सकते हैं। जरूरत है कि हम अपने अंदर श्रेष्ठ गुणों को धारण करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्ति से समाज बनता है और समाज से देश। व्यक्ति के अंदर की सोच बदलने से ही समाज बदलेगा। इस अवसर पर जेडी स्कूल की प्रिंसिपल व डायरेक्टर सुनीता यादव ने कहा कि नारी को हर प्रकार से सशक्त होने के लिए ब्रह्माकुमारी जैसी आध्यात्मिक संस्था से जुड़ना चाहिए, ताकि नारियों में आत्मबल आए। इस मौके पर कैप्टन राजेंद्र यादव, आंगनबाड़ी वर्कर शारदा, गवर्नमेंट टीचर सुमन, बीके सोनू, राजेश, बबीता, उर्मिला, गुलशन, राय सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed