{"_id":"61b100b6cb454805502a0488","slug":"woman-dies-in-car-collision-rewari-news-rtk6321662107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। नारनौल रोड पर गांव कुंड के समीप सड़क पर पौधरोपण का कार्य करने वाली एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मध्यप्रदेश के गांव भुडरी निवासी महिला सीमा बाई को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महिला के पति राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा के साथ सड़क पर पौधरोपण का काम करता है। मंगलवार को नारनौल रोड पर कुंड के पास पेड़ लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान सीमा डिवाइडर के पास खड़ी थी। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर नारनौल की ओर भाग गया। घायल अवस्था में सीमा को अटेली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुंड चौकी पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद