फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   wind poisoned in dharuhera

धारुहेड़ा में हवा जहरीली, खतरनाक स्तर 449.22 पर पहुंचा पीएम-10

Sat, 02 Nov 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
wind poisoned in dharuhera
आमसान में फैले स्मॉग के चलते धारुहेड़ा की हवा जहरीली हो गई है। यहां पर पीएम- 10 की मात्रा 449.22 के साथ खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं पीएम- 2.5 भी 220.46 के साथ रेड जोन में है। इस साल का यह सबसे अधिक स्तर है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की ओर से भी सुबह बचकर निकलने की सलाह दी गई है। बता दें कि पीएम- 10 का समान्य स्तर 100 माइक्रो क्यूबिक मीटर व पीएम- 2.5 का स्तर 60 माइक्रो क्यूबिक मीटर तक स्वास्थ्य के लिए ठीक माना जाता है।
विज्ञापन

हवा में धूल व धातु के सुक्ष्म कणों को बताता है पीएम-10 व 2.5
पीएम-10 को रेस्पायरेबल पर्टिकुलेट मैटर कहते हैं। इन कणों का साइज 10 माइक्रो मीटर होता है। इससे छोटे कणों का व्यास 2.5 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर या कम होता है। इसमें धूल, गर्द और धातु के सूक्ष्म कण शामिल होते हैं। इन कणों को पीएम-2.5 कहते हैं। बता दें कि पीएम-10 की मात्रा धूल, कंस्ट्रक्शन और कूड़ा जलाने से ज्यादा बढ़ती है। वहीं पटाखे आदि चलाने से भी इसके स्तर में इजाफा होता है।
विज्ञापन

मास्क के बगैर घर से न निकले : डॉ. रणबीर
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि हवा में पीएम- 10 का स्तर 400 से अधिक पार करना स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब है। इससे आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होती है। सांस व अस्थमा के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग मास्क लगाकर घर से निकलें। कहा कि बुजुर्गों व बच्चों को इस तरह की हवा से सबसे ज्यादा नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते छह दिन में हवा की गुणवत्ता के आंकड़े
दिनांक पीएम-10 पीएम-2.5
27 अक्तूबर 303.16 151.65
28 अक्तूबर 335.97 186.93
29 अक्तूबर 279.46 149.38
30 अक्तूबर 300.89 144.41
31 अक्तूबर 194.04 102.81
1 नवंबर 449.22 220.46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed