फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   When I did not miss the sixth May, the gift from us...

खरना के रूप में छठ पूजा करने वालों का 36 घंटे का व्रत हुआ आरंभ

Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
When I did not miss the sixth May, the gift from us...
रेवाड़ी। छठ पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को खरना हुआ। खरना के साथ ही 36 घंटे का व्रत भी आरंभ हो चुका है। वहीं जगह-जगह बनाए कृत्रिम घाटों पर पानी भी भरने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

वृतियों ने सोमवार को नहाय खाय और मंगलवार को खरना मनाया। खरना का मुख्य उद्देश्य मन का स्वच्छता पर जोर देना होता है। इन दिन मिट्टी के चूल्हे पर महिलाएं गुड़ की खीर और कद्दू की सब्जी बनाती हैं। प्रसाद गृहण करने के बाद पर वह भगवान सूर्यदेव का आह्वान करती हैं। बुधवार को सभी व्रती घाटों पर जाकर अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का मानना है कि सूर्य की उपासना का पर्व छठ पूरी तरह प्रकृति के प्रति स्वाभिमान और स्वावलंबन को समर्पित है। इस पर्व में उपयोग में आने वाली सभी वस्तुएं प्राकृतिक हैं। इस पूजा में व्रती सूप या डाला में मौसमी फल केला, सेब, अनार, अनानास, गन्ना समेत घर बनाया हुआ प्रसाद रख सूर्यदेव व छठी मईया से पति और संतान की लंबी आयु की कामना करते हैं। इसके बाद सूर्यदेव को प्रसाद अर्पित करते हैं। रेलवे कालोनी निवासी सिमरन देवी कहती हैं वे वर्षों से पूजा पाठ और छठ पर्व मनाती रही हैं। छठी मैया की उन पर असीम कृपा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा की तैयारियों में लोग व्यस्त
छठ के दूसरे दिन धारूहेड़ा में व्रतधारकों की ओर से खरना मनाया गया। कालोनियों में घाट बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। पिछले कई वर्षों से दीपावली के बाद बाजारों में छठ पूजा की तैयारियों में लोग व्यस्त हैं। धारूहेड़ा कस्बा में आजाद नगर, रामनगर, शिवनगर, नीलगिरी कालोनी, मालपुरा, कापड़ीवास, गुर्जर घटाल, सेक्टर छह और चार में छठ पर्व के लिए 11 जगह घाट बनाए हुए हैं। रेवाड़ी के सेक्टर एक स्थित सोलाराही तालाब, कोनसीवास रोड स्थित श्याम वाटिका के समीप, धारूहेड़ा में करीब एक दर्जन स्थानों पर छठ पूजा के लिए कृत्रिम घाट तैयार किए गए है। इनमें बुधवार शाम से कार्यक्रम होगा जो अगले दिन सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed