फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Went to get the son tested, theft happened in the house

गए थे बेटे को परीक्षा दिलाने घर में हो गई चोरी

Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Went to get the son tested, theft happened in the house
धारूहेड़ा के औद्योगिक कस्बा के गांव महेश्वरी स्थित भगवान सिंह कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान में धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। मकान में रहने वाले दंपती अपने बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए स्कूल में गए थे। लौटने पर चोरी का पता लगा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

भगवान सिंह कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उनका बेटा 12वीं कक्षा का छात्र है। उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। वह पत्नी के साथ बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए स्कूल में गए थे और मकान पर ताला लगाया हुआ था। परीक्षा के बाद लौटे तो मकान पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरों की अलमारी व संदूक के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से 40 हजार रुपये व जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद राजीव कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed