फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   weather, rain fall, temperature low, rewari

दिनभर तेज धूप और उमस ने सताया तो शाम को ठंडी हवाओं ने दी राहत

Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
weather, rain fall, temperature low, rewari
खोल खंड के एक गांव में बूंदाबांदी का आनंद लेते बच्चे। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिनभर उमसभरी गर्मी से लोगों को शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से राहत मिली। बुधवार को शाम के समय जिला के खोल खंड में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह तेज धूप व उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर रखा। वहीं शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया और मौसम में ठंडक घुल गई। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा तापमान में केवल एक डिग्री की ही गिरावट आई। वहीं न्यूतनम तापमान में एक डिग्री तक ही उछाल आया। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 2 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान जिला में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। पिछली 18 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान जिला में अब तक 27.7 एमएम न्यूनतम तथा 44.5 एमएम अधिकतम वर्षा हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री था वह बुधवार को एक डिग्री घटकर 38 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 से बढ़कर 27 डिग्री पर पहुंच गया। जिला में इस मानसूनी सीजन में अच्छी बारिश नहीं होने से फसलें भी पिछले वर्षों की तुलना में कम ग्रोथ कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed