फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water will come regularly in homes from today, relief to 2.5 lakh population

आज से नियमित रूप से घरों में आएगा पानी, ढाई लाख की आबादी को मिलेगी राहत

Thu, 09 Dec 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water will come regularly in homes from today, relief to 2.5 lakh population
रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर में आया पानी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जेएलएन (जवाहर लाल नेहरु नहर) में पानी आने के बाद शहर की ढाई लाख की आबादी के लिए वीरवार से जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी। अब उन्हें पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से राशनिंग समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के लोगों को करीब 18 दिनों से राशनिंग के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जेएलएन में पानी नहीं होने के कारण शहर में 21 नवंबर को जलापूर्ति बंद कर दी गई थी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से राशनिंग 8 दिसंबर जारी रहा।
विज्ञापन

नहर के पानी पर निर्भर है शहर की जलापूर्ति
शहर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से नहरी के पानी पर निर्भर है। नहरी पानी का शेड्यूल 16- 24 का है। रेवाड़ी को 16 दिन तक नियमित पेयजल सप्लाई की जाती है। वहीं 24 दिन तक शहर को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलता है। इस दौरान एक दिन शहर के एक हिस्से तथा दूसरे दिन शहर के दूसरे हिस्से में पेयजल सप्लाई की जाती है। अभी फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में लगभग 35 हजार कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------
कालका व लिसाना में आबादी के अनुसार वाटर स्टोरेज क्षमता नहीं
शहर की जनसंख्या के हिसाब से पानी को स्टोर करने की क्षमता नहीं बढ़ पाई है। गांव कालका में पांच वाटर टैंक है तथा लिसाना में दो वाटर टैंक हैं, जिनमें पानी स्टोर करके रखा जाता है तथा शहर में सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा कालका वाटर टैंक 10 एमएलडी यानी मिलियन लीटर प्रति दिन व लिसाना में 18 एमएलडी पानी की स्टोरेज क्षमता है। इसके अलावा शहर को ओर वाटर टैंक की आवश्यकता है। राशनिंग के दौरान बारिश ने शहर को पेयजल समस्या से निजात दिलाई थी। नहरी पानी का शेड्यूल कुछ ऐसा है कि शहर के लोगों को हर माह पेयजल राशनिंग का सामना करना पड़ता है। पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से नहर पर ही आधारित है। अक्टूबर की 20 तारीख को ही शहर में पेयजल राशनिग शुरू कर दी गई थी। नवंबर में त्यौहार के आसपास भी पानी की समस्या बनी रही थी। बताया जा रहा है कि रोहतक के निकट नहर के ऊपर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के चलते नहरी पानी रोका गया था। नहर में पानी आने से लोगों को राशनिंग की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
----------------------------------------------------
राशनिंग के चलते पानी की समस्या काफी समय से बनी रही थी। एक दिन छोड़ एक दिन विभाग की ओर से पानी दिया जा रहा है। नियमित रूप से पानी आन से लोगों को इससे राहत मिलेगी। इससे पहले पीने के पानी को लेकर भी समस्या थी।
नवल किशोर, रेवाड़ी
--------------------------------------------------------
राशनिंग की समस्या के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। बाहर से निजी कैंपर लाकर घर में पूर्ति की जाती थी। अब नियमित रूप से पानी आने के बाद स्थानीय लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। विभाग की ओर से उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों राशनिंग की समस्या न हो।

बिमला देवी, रेवाड़ी
--------------------------------------------------------
कोट
नहर में पानी मंगलवार की रात को आ गया था। अब वीरवार से नियमति रूप से लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे शहर के लगभग ढाई लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा। पिछले 18 दिनों से यह समस्या लोगों का आ रही थी। मगर अब राशनिंग की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। विभाग की ओर से पानी की स्टोरेज के लिए वाटर टैंक बनाने को लेकर कार्यवाही जारी है। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। अभी लोगों को 135 प्रति लीटर प्रति दिन के हिसाब पानी दिया जा रहा है। ओर अगर नहर में पानी नही आता है तो शहर में 22 दिनों का ही स्टोरेज है। इसके अलावा शहर में विभाग की ओर से लगभग 35 हजार कनेक्शन है।
अजय यादव, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed