{"_id":"b3af3ec1da2929067c4a2072ef5573ef","slug":"water-pipe-line-break-supply-affected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन टूटी, नहीं हुई पेयजल की सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन टूटी, नहीं हुई पेयजल की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की वर्कशॉप के पास पेयजल सप्लाई की मुख्य लाइन टूटने से बुधवार को शहर के बाहरी इलाकों में पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी। दिनभर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जुटे रहे लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी।
दस फीट से ज्यादा दूरी में लाइन टूटी है। यदि लाइन ठीक नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार पेयजल की धारूहेड़ा चुंगी से मुख्य सप्लाई लाइन सर्कुलर रोड होकर आगे टैंक तक जाती है। वाहनों के दबाव की वजह से मंगलवार शाम को लाइन टूट गई।
इससे काफी पानी सड़क पर बह गया। सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। इससे बुधवार को झज्जर रोड, दिल्ली रोड, कालका रोड, लघु सचिवालय, पुराना हाउसिंग बोर्ड सहित कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
बताया गया है कि करीब 16 इंची यह लाइन रोडवेज वर्कशॉप के पास दबाव होने पर धंसने से टूटी है। विभाग के जेई अशोक डागर का कहना है कि वाहनों के दबाव की वजह से लाइन टूटी गई थी। कौशिश होगी की रात तक इसे ठीक कर दिया जाए। यदि फिर भी कोई दिक्कत आई तो कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को पानी सप्लाई नहीं होगा। इसके साथ ही कमेटी के टैंक तक भी पानी नहीं पहुंचेगा।