फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water flow broke the road, fear of accidents

पानी के बहाव ने तोड़ी सड़क, हादसों का अंदेशा

Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water flow broke the road, fear of accidents
टूटे सडक मार्ग को दिखाते ग्रामीण। - फोटो : Rewari
खोल। क्षेत्र में लगातार दो दिन हुई बारिश ने जहां फसलों को खराब कर दिया, वहीं जैनाबाद से सीहा जाने वाली सड़क मार्ग को दो जगहों से तोड़ दिया। सड़क के टूटने से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। साथ ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश कुमार, अमर सिंह, सज्जन सिंह, राजेश कुमार व विनोद कुमार आदि ने बताया कि रविवार व सोमवार को क्षेत्र में हुई तेज बारिश में गांव सीहा के पहाड़ का पानी तेज बहाव के साथ जैनाबाद के खेतों में घुस आया। तेज बहाव के कारण पानी सड़क को तोड़ते हुए खेतों की तरफ आगे बढ़ गया। जैनाबाद से सीहा सड़क मार्ग दो जगहों से बिल्कुल टूट गया है। सड़क के टूटने से यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ रही ह। वहीं सड़क के बीच गहरा गड्ढा होने से हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की सुध लेते हुए इसे दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि यहां कोई बड़ा हादसा घटित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed