फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Warning given regarding opening of school till July 16

16 जुलाई तक स्कूल नहीं खोलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Warning given regarding opening of school till July 16
रेवाड़ी। कोरोना महामारी के चलते पिछले डेढ़ साल से बंद स्कूलों को नहीं खोले से जाने से नाराज स्कूल संचालकों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन देते हुए 16 जुलाई तक स्कूल खोलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया गया। स्कूल संचालकों ने नगराधीश को शिक्षा मंत्री व सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश में लगभग सभी प्रतिष्ठान आदि खुले हैं। लेकिन सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति अभी तक नहीं दी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 16 जुलाई से स्कूलों को नहीं खोला गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रामपाल ने कहा कि लॉकडाउन में मिली छूट व कोरोना के घटते केसों को लेकर प्रदेश में जनजीवन पटरी पर लौट आया है। बाजार, मॉल आदि तक सरकार ने खोल दिए हैं, लेकिन स्कूलों को लेकर सरकार चुप बैठी है। सरकार की यह चुप्पी जहां बच्चों का भविष्य खराब कर रही है, वहीं इसके चलते स्कूल कर्मचारी भारी आर्थिक तंगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्कूलों को खोलने के आदेश जल्द पारित करे। यादव ने कहा कि कोविड-19 का सबसे ज्यादा असर निजी स्कूलों पर ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग साजिश के तहत बिना एसएलसी कर रहा एडमिशन
प्रदेश अध्यक्ष जवाहर दूहन ने कहा कि शिक्षा अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर बिना एसएलसी के हजारों बच्चों का पोर्टल पर एडमिशन कर रहे हैं। अधिकारियों की निजी स्कूलों के प्रति साजिश चल रही है। स्कूल संचालक इन सब जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारी डाटा चुराकर अपने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर झूठी वाहवाही बटोरना चाहते हैं।
दूहन ने कहा कि अभिभावक अपने-अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। डेढ़ साल से बच्चे घरों में कैद हैं। बच्चे मानसिक रूप से परेशान ही नहीं, अपितु अवसाद की स्थिति में जी रहे हैं।

ये स्कूल संचालक रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान चौधरी रणबीर सिंह, सुमेर सिंह, नरेंदर यादव, श्रीभगवान यादव, शत्रुघ्न, कमल सिंह, योगेश तिवारी, सावित्री यादव, रीना यादव, सोनिया चांदना, नवीन सैनी, सत्यपाल दहिया, नवल सिंह, विशाल यादव, बोबी मुंजाल, मोनू यादव, उत्तम सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र चौहान, संदीप यादव, मंजीत एडवोकेट, कुशल पाल, शुभराम, धीरेंद्र, जगदेव कोच, देवेंद्र यादव, शिव चरण यादव, कृष्ण यादव, जितेंद्र यादव व पंकज यादव आदि स्कूल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed