{"_id":"618d5cfe4ce02b55c42c08d4","slug":"votes-will-be-made-by-blo-at-polling-stations-on-saturday-and-sunday-rewari-news-rtk629562860","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार व रविवार मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा बनवाएं जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार व रविवार मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा बनवाएं जाएंगे वोट
विज्ञापन
रेवाड़ी में निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते गुरूग्राम मंडल आयुक्त राजीव रंजन?
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। गुरुग्राम मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में भागीदार बनते हुए नागरिक सशक्त मतदाता की भूमिका अदा करते हैं। ऐसे में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए 18 साल से अधिक आयु वर्ग के युवा निर्धारित फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं। गुरुग्राम मंडल आयुक्त रंजन वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने रेवाड़ी जिला में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आयुक्त राजीव रंजन ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार एक जनवरी 2022 को क्वॉलीफाई तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान विगत 1 नवंबर से शुरू किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वोट बनवाना व मृतक के वोट को वोटर लिस्ट से हटाने के लिए मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर आगामी 30 नवंबर तक उपस्थित रहें।
उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश के दिनों में 13, 14 नवंबर व 27, 28 नवंबर को उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे तथा आपतियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।