फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vinod in Ward 23 and Arunansh from 86 won

वार्ड 23 में विनोद और 86 से अरुणांश जीते

Sun, 25 Jul 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vinod in Ward 23 and Arunansh from 86 won
रविवार को हुए चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ब्रह्मगढ़ में रविवार को ब्राह्मण सभा कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। इसमें 24 वार्डों के लिए 541 में 463 लोगों ने मतदान किया। वार्ड 23 में विनोद कुमार शर्मा और दिनेश भारद्वाज को 11-11 वोट मिले थे। जिन्हें बाद में टॉस करने के बाद विनोद कुमार शर्मा विजेता घोषित किया गया। इसी प्रकार वार्ड 86 में अरुणांशु भारद्वाज और सुभाष शर्मा को नौ-नौ वोट मिले। टास के बाद अरुणांशु भारद्वाज विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक महेंद्र सिंह को नौ मत मिले वहीं वेद प्रकाश शर्मा को सात वोट मिले, वार्ड चार में त्रिलोकचंद को 11 वोट मिले तो रामदत्त भारद्वाज को नौ वोट मिले। इसी प्रकार वार्ड 14 के धनंजय शर्मा को 12 वोट मिले वहीं रेखा शर्मा को नौ मत मिले। वार्ड 15 में देवेंद्र कुमार शर्मा करनावास को 13 वोट मिले वहीं राजेश देवी को 12 वोट मिले। वार्ड 16 में सुरेश कुमार कौशिक को 14 वोट मिले वहीं सौरभ शर्मा को 10 वोट मिले। इसी प्रकार वार्ड 20 के विनोद कुमार कौशिक को 12 वोट मिले, वहीं राजेंद्र को एक वोट मिला। वार्ड 52 के सुधीर त्यागी को आठ व संजय शर्मा को छह वोट मिले। वार्ड 53 के मोहनलाल को 15 तो गजानंद शर्मा को 12 वोट मिले। 55 वार्ड में नरोत्तम वशिष्ठ को नौ तो राजेंद्र प्रसाद को आठ वोट मिले। वार्ड 57 में सुनील कुमार को 11 तो कमल किशोर को एक वोट मिला। वार्ड 65 के प्रदीप कुमार को 12 तो वीनिता को आठ, वार्ड 69 के विकास को 10 तो राकेश शर्मा को आठ वोट मिले। वहीं वार्ड 72 में रमेश कुमार वशिष्ठ को 10 तो राजेश शर्मा को आठ वोट मिले। वार्ड 75 में चंद्रकांत कौशिक को नौ तो कृष्ण शर्मा को पांच, वार्ड 80 में हिमांशु पालीवाल ने 15 तो राजेश शर्मा ने सात वोट प्राप्त किए। वार्ड 84 में श्याम बिहारी भारद्वाज ने 14 तो कृष्ण कुमार शर्मा ने छह वोट प्राप्त किए। वार्ड 92 में गोपाल तिवाड़ी को 11 तो प्रदीप गौड़ को आठ वोट मिले। वार्ड 98 में अरुण भारद्वाज को 12 तो राजेंद्र कौशिक को नौ वोट मिले। वार्ड सौ में शशीकांता को 11 तो सुरेश कुमार को 10 वोट मिले। 102 वार्ड में ओम प्रकाश शर्मा को 16 तो कमलेश भारद्वाज को पांच वोट मिले। 107 वार्ड में दलीप कौशिक को 16 तो सुरेंद्र कुमार शर्मा को सात वोट मिले तथा वार्ड 108 में सत्यप्रकाश शर्मा को 11 तो ईश्वर लाल शर्मा ने छह मत प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed