फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers troubled by dirt and dilapidated roads staged a protest

Rewari News: गंदगी और जर्जर रास्तों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by dirt and dilapidated roads staged a protest
फोटो : 44मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
भिवाड़ी। ग्राम पंचायत लाडपुर के डुम्हेड़ा गांव की अहीरों की ढाणी और हरिजन की ढाणी के ग्रामीणों ने सोमवार को जर्जर रास्तों, कीचड़ और गंदगी की समस्या को लेकर कोटकासिम उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे परिवार सहित कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ढाणी का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बरसात में गहरे गड्ढों और कीचड़ के कारण रास्ता तालाब जैसा हो जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ में फंसकर पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गंदगी और गंदे पानी की समस्या पर भी रोष जताया। गांव में हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को 8-9 किलोमीटर दूर कोटकासिम सीएचसी जाना पड़ता है, जो गरीब परिवारों के लिए आर्थिक बोझ बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधायक, सरपंच और अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब वे और इंतजार नहीं करेंगे। यदि सड़कों की मरम्मत और गलियों की सफाई जल्द नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी से चर्चा कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में संजीत यादव, अशोक यादव, नंदकिशोर, मुंशीराम, रामभगत, सुरजन सिंह, किशनलाल, हीरालाल, सुभांति, परमेश्वरी, रेशम, चलतीकला, राजेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed