फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers caught a thief

ग्रामीणों ने एक चोर को दबोचा

Mon, 06 Jun 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught a thief
हौसला बुलंद चोरों ने टींट गांव में 15 किसानों के ट्यूबवेलों से तार चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह खेतों में पहुंचे किसानों ने एक चोर को काबू कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चोर से काटी व जलाई गई केबल बरामद कर ली है। पकड़ा गया आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चोरों ने गांव टींट निवासी राकेश, पवन, वेदप्रकाश, सतबीर सिंह, पवन कुमार, धनपत, बिक्रम सिंह, रणबीर सिंह, विजय लक्ष्मी, हरिओम, महेंद्र सिंह, पोहप सिंह, राजपाल व रघुनाथ के ट्यूबवेल से केबल चोरी की है। पुलिस ने पृथ्वीराज की शिकायत पर पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव टींट निवासी पृथ्वीराज ने कहा कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने ट्यूबवेल पर गए थे। इसी दौरान उन्हें ट्यूबवेल से एक युवक केबल काट कर भागता हुआ दिखाई दिया। पृथ्वीराज व उनके पड़ोसी युवक पवन ने भाग रहे युवक को काबू कर लिया। युवक के पास काटी गई केबल व आरी थी। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरजीत बताया। उसने बताया कि उसके दो साथी टींट की प्याऊ के पास चोरी की गई केबल जलाकर तार निकाल रहे हैं। पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से जली हुई तारें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed