फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   vande bharat train will run from delhi to jaipur from today

Rewari News: दिल्ली से जयपुर के बीच आज से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए शेड्यूल और कहां होगा ठहराव

Tue, 11 Apr 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
vande bharat train will run from delhi to jaipur from today
रेवाड़ी जंक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। देश में एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली-अजमेर के बीच बुधवार से शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। 13 अप्रैल से ट्रेन का नियमित संचालक होगा। शुभारंभ के दिन रेवाड़ी जंक्शन पर इस ट्रेन का ठहराव दोपहर 2.33 बजे दो मिनट का होगा। इसका स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव मौजूद रहेंगे।
ट्रेन के ठहराव का शेड्यूल भी रेलवे की तरफ से जारी कर दिया गया है, जिसमें दिल्ली के बाद गुरुग्राम, अलवर और जयपुर में ही इसका ठहराव होगा। दिल्ली-जयपुर के बीच पड़ने वाले रेवाड़ी जंक्शन पर यह ट्रेन नहीं रूकेगी। हालांकि शुभारंभ वाले दिन इसका ठहराव इन तीन स्टेशन के अलावा रेवाड़ी, पटौदी और खैरथल में भी होगा।
विज्ञापन

ट्रेन का शेड्यूल जारी
रेलवे की तरफ से पहले अजमेर-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया जाना था, लेकिन देर शाम जारी किए शेड्यूल के अनुसार, अब ट्रेन दिल्ली कैंट स्टेशन से अजमेर के बीच चलेगी। 12 अप्रैल को शुभारंभ वाले दिन यह ट्रेन जयपुर से सुबह 11 बजे चलकर शाम चार बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इस दिन इसमें सिर्फ रेलमंत्री के अलावा रेल अधिकारी भी यात्रा करेंगे। अगले दिन यह ट्रेन नियमित तौर पर आम यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। शुभारंभ के दिन ट्रेन का ठहराव जयपुर के बाद गांधी नगर, बस्सी, दौसा, बांदी कुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट में होगा। अगले दिन यह ट्रेन दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच सिर्फ 3 स्टेशन पर रूकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी में ठहराव की मांग कर चुके हैं केंद्रीय मंत्री
वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इन्द्रजीत सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर वंदे भारत ट्रेन के गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी में ठहराव की मांग रखी थी। इसमें बताया था कि गुरुग्राम जहां बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है तो रेवाड़ी जंक्शन दिल्ली-जयपुर के बीच सबसे बड़ा स्टेशन है। हालांकि सोमवार देर शाम जारी किए गए ट्रेन के शेड्यूल में रेवाड़ी में स्टॉपेज नहीं रखा गया। इससे रेवाड़ी जिले के लोगों को निराशा हाथ लगी है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने रेवाड़ी में स्टॉपेज को लेकर प्रयास भी किए थे, लेकिन रेलवे बोर्ड ने इसे दरकिनार कर दिया है। ऐसे में रेवाड़ी जिले से जो लोग इस हाईस्पीड सेमी ट्रेन में सफर करना चाहते थे उनको इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि 12 अप्रैल को रेवाड़ी जंक्शन पर इस ट्रेन को लोग जरूर देख सकते हैं।



वंदे भारत का संचालन शेड्यूल आ गया है। इसका संचालक 12 अप्रैल से शुरू होगा। हालांकि रेवाड़ी में ठहराव को लेकर बोर्ड की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है। इसकी वजह से केवल यह ट्रेन गुरुग्राम, अलवर के बाद जयपुर में रुकेगी। बुधवार को पहले दिन खैरथल, रेवाड़ी एवं पटौदी में भी रुकेगी। 13 अप्रैल से इसका नियमित तौर पर संचालक होगा।
- कैप्टन शशि किरण, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed