फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Used to ask for extortion, two arrested

मांगते थे रंगदारी, दो गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Used to ask for extortion, two arrested
गांव बेरली खुर्द निवासी एक युवक को वाट्सएप पर मैसेज भेज कर रंगदारी मांगना भारी पड़ गया। इस मामले में जाटूसाना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लाखनौर निवासी सुनील कुमार व राकेश हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बेरली खुर्द निवासी राहुल ने शिकायत में कहा था कि 25 अप्रैल को उसके वाट्सएप नंबर पर अनजान मोबाइल नंबर से पैसे की मांग करते हुए धमकी भरा वाइस मैसेज आया था। वाइस मैसेज में पैसे देने की धमकी दी गई थी। उस समय राहुल ने किसी का मजाक समझ कर मैसेज को अनदेखा कर दिया था। उसके बाद बार-बार गाली गलौज व परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले वाइस मैसेज आने शुरू हो गए थे। आरोपी पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 27 व 28 अप्रैल को वह अपने घर पर नहीं थे। इसी दौरान दो युवक दो बार उनके घर आकर भी धमकी देकर गए थे। जाटूसाना थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने वीरवार की शाम दोनों आरोपी सुनील व राकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed