फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Unreserved special express train will run between Rewari-Jind from tomorrow

रेवाड़ी-जींद के बीच कल से चलेगी अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Wed, 01 Jun 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Unreserved special express train will run between Rewari-Jind from tomorrow
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-जींद-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन तीन जून से शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन रेवाड़ी से जींद के बीच चलेगी और रविवार को बंद रहेगी। इस ट्रेन के संचालन से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04093 अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (रविवार को छोड़कर) रेलसेवा तीन जून से आगामी आदेशों तक रेवाड़ी से सुबह सात बजकर दस मिनट पर रवाना होकर सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर जींद पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या-04094 अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (रविवार को छोड़कर) रेलसेवा तीन जून से आगामी आदेशों तक जींद से शाम 4 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर शाम 7 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव गोकलगढ़, पाल्हावास, माछरौली, झज्जर, डीघल, अस्थल बोहर, रोहतक, सोमर गोपालपुर, करैंथी, लाखन माजरा, किला जफरगढ़, जुलाना, जय जयवंती, किनाना व बिशनपुर हरियाणा स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन के संचालन से हजारों लोगों को लाभ होगा। जींद जाने के लिए रेवाड़ी से वर्तमान में सिर्फ दौलतपुर एक्सप्रेस ही उपलब्ध है जो रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर यहां से रवाना होती है। इसके अतिरिक्त रेवाड़ी से रोहतक जाने के लिए भी सिर्फ शाम के समय एक डेमू एक्सप्रेस स्पेशल उपलब्ध है। रोहतक जाने के लिए सुबह के समय कोई ट्रेन नहीं है। पीजीआई रोहतक व विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुबह के समय कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। रेवाड़ी से रवाना होने के बाद यह ट्रेन सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर रोहतक स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, शाम के समय यह ट्रेन जींद से चल कर 5 बजकर 42 मिनट पर रोहतक स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से रेवाड़ी से दिन के समय जींद के साथ-साथ रोहतक भी जाना और आना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed