{"_id":"69595cd9dd7f8713f404d05e","slug":"unidentified-mans-body-found-on-rewari-alwar-railway-track-rewari-news-c-198-1-rew1001-231486-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-अलवर रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात पुरुष का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी-अलवर रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात पुरुष का शव
Sat, 03 Jan 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेल लाइन पर एक करीब 50 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की जेब से दिल्ली सराय रोहिल्ला से रेवाड़ी का टिकट बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि रेवाड़ी-अलवर रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि मृतक के चेहरे को जानवरों ने बुरी तरह नोचा हुआ था। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तीन से चार दिन पुराना है।
बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, उसकी जेब से दिल्ली सराय रोहिल्ला से रेवाड़ी का टिकट बरामद हुआ है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन से यात्रा कर रहा था और किसी कारणवश गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक ने पीले रंग की गर्म टी-शर्ट और स्लेटी रंग की पैंट पहन रखी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।