फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Underpass filled with rain water, increased problems for villagers

Rewari News: अंडरपास में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Mon, 02 Sep 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Underpass filled with rain water, increased problems for villagers
फोटो: 3रेवाड़ी। गांव छुरियावास में बने अंडरपास में भरा बरसात का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला मुख्यालय से सात किमी दूर गांव छुरियावास में बने अंडरपास में जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पैदल जाने वाले लोगों को जूते हाथ में लेकर घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ता है। गांव छुरियावास और आसपास के लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
बारिश होने के बाद गांव छुरियावास में बने अंडरपास में पानी भर जाता है जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। स्थिति यह है कि अगर गांव में किसी को शहर से भवन निर्माण सामग्री लानी है, तो इस मार्ग से बड़ा वाहन अंदर नहीं जा सकता। पैदल चलने वाले लोगों को जूते उतरकर हाथ में लेकर पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, अंडरपास के ऊपर गुजर रहे हाईवे पर चढ़ने और दूसरी ओर जाने का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छुरियावास गांव को सरकार ने नेशनल हाईवे और फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइन के दो बड़े तोहफे दिए है लेकिन इनके मिलने के बाद भी स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। श्रीगंगानगर हाईवे जैसलमेर के रास्ते में गांव छुरियावास जाने जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक अंडरपास बना दिया गया। इससे ठीक पहले गांव धामलाका चौक से कुछ आगे दिल्ली मुंबई फ्रेट कॉरिडोर की रेल लाइन का अंडरपास भी इसी सड़क पर स्थित है। अंडरपास में जलभराव से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेरा खेत गांव धामलाका के राजस्व क्षेत्र में है। इसलिए दोनों ओर आना-जाना पड़ता है। अंडरपास में पानी भरने के कारण परेशानी होती है। इस समस्या को दूर कराया जाना चाहिए। - हुकम सिंह, ग्रामीण।
--
सरकार के विकास कार्यों से लोग खुश हैं लेकिन अंडरपास में जलभराव से लोग परेशान हैं। रिश्तेदार भी परेशान होते हैं। ग्रामीणों को यहां से रोजाना गुजरना पड़ता है। सरकार और प्रशासन इस समस्या का समाधान करे। - रामकंवार, ग्रामीण।

-
बारिश होने से अंडरपास में जलभराव होता है। अंडरपास में भरे पानी को निकालने का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।- प्रवीण, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed