फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uncle-nephew dies after being hit by Tole

टॉले की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत

Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew dies after being hit by Tole
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुखदेव होटल के पास मंगलवार को स्कूटी सवार मामा-भांजा एक ट्रॉले की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। वे दोनों स्कूटी से दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से भाग गया। दोनों ने हेलमेट भी रखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के बहरोड़ के गांव महाराजा बास निवासी राजकुमार (41) की दिल्ली के लाजपत नगर में कपड़े की दुकान है। उसकी दुकान पर नारनौल के गांव कोजिंदा निवासी उसका भांजा मनीष (20) भी काम करता था। दोनों मंगलवार को स्कूटी पर से बहरोड़ से दिल्ली जा रहे थे। जब वे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी के पास सुखदेव होटल के सामने पहुंचे तभी उल्टी दिशा से आ रहे ट्रॉला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं फरार ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रॉला चालक की पहचान करने के लिए पुलिस ने आसपास के होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं, जिससे उसको गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed