फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths died in a road accident in Rewari of Haryana

Rewari: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों थे इकलौती संतान, नौकरी के कागज तैयार कर लौटे थे

Sat, 19 Nov 2022 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 10:03 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ रोड पर ट्रॉले की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कंवाली बीडीपीओ कार्यालय के समीप हादसा हुआ। दोनों नौकरी के लिए कागजात तैयार कर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident in Rewari of Haryana
मृतक भूपेश व सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ रोड पर शनिवार की दोपहर बाद कंवाली बीडीपीओ कार्यालय के समीप ट्रॉले की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दड़ौली निवासी करीब 19 वर्षीय भूपेश व करीब 20 वर्षीय सचिन शनिवार को अपनी नौकरी के लिए बीडीपीओ कार्यालय में से कागजात तैयार कराने के लिए गए थे, लेकिन छुट्टी होने की वजह से दोनों गांव लौट रहे थे। इसी दौरान महेंद्रगढ़ रोड पर कंवाली में बीडीपीओ कार्यालय के समीप डहीना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रॉला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डहीना चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों इकलौती संतान थी
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतानें थीं। दोनों हायर सेकेंडरी में पढ़ाई कर रहे थे। किसान परिवार से संबंध रखने वाले दोनों युवकों की मौत के बाद न केवल परिवार में बल्कि पूरे गांव में ही मातम पसरा हुआ है। मृतक भूपेश के पिता बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी करते हैं।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत के बाद अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -भागीरथ, डहीना चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed